काम निबटा कर लोग जुट गये मतगणना के रुझान देखने में

काम निबटा कर लोग जुट गये मतगणना के रुझान देखने में प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज मतगणना को लेकर रविवार को अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में खुशी का माहौल देखा. लोग सुबह से जल्दी – जल्दी अपने सारे काम निबटा कर टीवी, रेडिया, मोबाइल आदि लेकर मतगणना की जानकारी लेने के लिए एक दूसरे से तत्पर देखे […]
काम निबटा कर लोग जुट गये मतगणना के रुझान देखने में प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज मतगणना को लेकर रविवार को अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में खुशी का माहौल देखा. लोग सुबह से जल्दी – जल्दी अपने सारे काम निबटा कर टीवी, रेडिया, मोबाइल आदि लेकर मतगणना की जानकारी लेने के लिए एक दूसरे से तत्पर देखे गये. साढ़े दस बजे लक्ष्मीपुर गांव स्थित चौराहा के पास एक किराना व्यवसायी निरंजन यादव के द्वारा अपने दुकान में टीवी लगा कर पल – पल मतगणना की रिपोर्ट सुन रहे थे. जहां पर काफी संख्या में टोले के लोग उपस्थित होकर मतगणना रुझाने देखने के लिए मशगूल थे. वहीं दोपहर बीतते ही प्रत्याशी के आगे रहने पर युवा वर्गों में खुशी की लहर दौड़ गयी और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए मुंह मिठा करने का दौड़ चलता रहा. वहीं रूपेश कुमार, चंदन कुमार, निकेश कुमार, दिलखुश, नीतीश यादव, मंटू कुमार, रंग राजन कुमार, निशांत, प्रिंस कुमार, सत्यार्थी, गौरव रिशु कुमार, मुकूल कुमार आदि युवा अपने मोबाइल पर व्हाटसेप फेसबुक लेकर चौराहा पर बैठ कर लोगों को मतगणना की जानकारी दे रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










