टीवी से चिपके रहे लोग

Published at :08 Nov 2015 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
टीवी से चिपके रहे लोग

टीवी से चिपके रहे लोग फोटो – मधेपुरा 102कैप्शन – होटल में टीवी के सामने बैठ कर नतीजा जानते लोग प्रतिनिधि, आलमनगर, मधेपुरा. मतगणना शुरू होते ही क्षेत्र के लोग अपने – अपने टीवी सेट के आगे चिपक गये एवं दिन भर मतगणना का रूझान एवं जगह जगह चर्चाओं का दौर चलता रहा. खास कर […]

विज्ञापन

टीवी से चिपके रहे लोग फोटो – मधेपुरा 102कैप्शन – होटल में टीवी के सामने बैठ कर नतीजा जानते लोग प्रतिनिधि, आलमनगर, मधेपुरा. मतगणना शुरू होते ही क्षेत्र के लोग अपने – अपने टीवी सेट के आगे चिपक गये एवं दिन भर मतगणना का रूझान एवं जगह जगह चर्चाओं का दौर चलता रहा. खास कर बाजार में सुबह से लोगों की आवाजाही बहुत कम रही. वहीं बाजार में स्थित पान एवं चाय दुकान पर लोग बैठ की टीवी पर पूरे राज्य का चुनावी गणना देखते रहे. चुनाव परिणाम शुरू होते ही लोग तरह – तरह के कयास लगाते देखे गये. साथ ही तीसरे प्रत्याशी में खुशियां व्याप्त थी वहीं हारने वाले प्रत्याशियों समर्थकों में मायूसी छा गयी. हालांकि काली पूजा एवं दीपावली होने के बावजूद भी बाजारों में दोपहर तक भीर नगन्य थी. परंतु जैसे – जैसे मतगनना का रूझान स्पष्ट होते गया. वैसे – वैसे बाजारों में भीड़ बढ़ती गयी. वहीं इन सब से दूर किसान एवं मजदूर वर्ग के अपने धान कटाई में व्यस्त देखे गये. धान काट रहे मजदूर शिवन शर्मा ने बताया कि कोई भी जीते या कोई हारे हमको क्या लेना देना है. हमें तो यही धान मकई काट कर एवं मजदूरी कर अपने परिवारों का लालन पोषण करना है. सब अपने शाख के लिए जीतते है और हारते है. उन्होंने कहा कि वोट देने के लिए नेताओं जिद कर रहा था. इसलिए वोट दे दिया. वहीं मतगणना को लेकर क्षेत्र में कोई अप्रिय वारदात नहीं हो एवं सामाजिक सद्भाव बना रहे इसके लगातार प्रशासन एवं पुलिस द्वारा क्षेत्रों में गश्ती की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन