नीतीश से किसी को नहीं था कोई गिला शिकावा

नीतीश से किसी को नहीं था कोई गिला शिकावा फोटो- मधेपुरा 31कैप्शन- डा बीएन विवेका बिहार व मधेपुरा के चुनाव परिणाम पर भूपेंद्र नारायण मंडल विवि के कुलानुशासक डा बीएन विवेका ने कहा कि यह परिणाम तो आना ही था. यहां नीतीश फैक्टर काम किया है. सूबे की जनता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कोई […]
नीतीश से किसी को नहीं था कोई गिला शिकावा फोटो- मधेपुरा 31कैप्शन- डा बीएन विवेका बिहार व मधेपुरा के चुनाव परिणाम पर भूपेंद्र नारायण मंडल विवि के कुलानुशासक डा बीएन विवेका ने कहा कि यह परिणाम तो आना ही था. यहां नीतीश फैक्टर काम किया है. सूबे की जनता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कोई गीला शिकवा नहीं था. जबकि चुनाव पूर्व ही यह घोषणा कर दी गयी थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे. जिसका लाभ महागठबंधन को बिहार में अपार बहुमत के रूप में मिला. फोटो- मधेपुरा 32कैप्शन- डा अब्दुल लतीफ भूपेंद्र नारायण मंडल विवि के एनएसएस समन्वयक डा अब्दुल लतीफ ने कहा कि यह चुनाव परिणाम कोई चौंकाने वाला परिणाम नहीं है. लालू व नीतीश के एक होने से बिहार में सामाजिक न्याय को मजबूती मिली है. बिहार के गरीब व कुचलों के लिए नीतीश कुमार ने जो किया, उस आधार पर महागठबंधन को जनमत प्राप्त हुआ है. फोटो- मधेपुरा 33कैप्शन- प्रधानाचार्य पितांबर झा दुर्गा सर्वोदय उच्च विद्यालय सुखासन के प्रभारी प्रधानाचार्य पितांबर झा ने कहा कि नीतीश का विकास मॉडल लोगों को पसंद आया और, उन्हें सूबे की जनता ने सर आंखों पर बिठाया. भाजपा की बिहार के जनता का नब्ज को वे नहीं टटोल पाये. जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा. रही सही कसर आर एस एस प्रमुख सहित भाजपा के सांसद व नेताओं ने बयान देकर पूरी कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










