त्योहार करीब, बाजार में चहल पहल शुरू

त्योहार करीब, बाजार में चहल पहल शुरू – फोटो- मधेपुरा 6 एवं 7कैप्शन- बाजार में होने लगी है नारियल व सूप की बिक्री. प्रतिनिधि, मधेपुराकरीब एक महीने से मतदान को लेकर बाजार मंदी के दौर से गुजर रहा था, लेकिन मतदान संपन्न होते ही एक बार फिर से बाजार में शुरू हो गयी है. हालांकि […]
त्योहार करीब, बाजार में चहल पहल शुरू – फोटो- मधेपुरा 6 एवं 7कैप्शन- बाजार में होने लगी है नारियल व सूप की बिक्री. प्रतिनिधि, मधेपुराकरीब एक महीने से मतदान को लेकर बाजार मंदी के दौर से गुजर रहा था, लेकिन मतदान संपन्न होते ही एक बार फिर से बाजार में शुरू हो गयी है. हालांकि रविवार को होने वाले मतगणना का असर धनतेरस के बाजार पर पड़ता दिख रहा है. विगत वर्षों में देखा गया है कि धनतेरस को लेकर एक दिन पहले से बाजार में लोग खरीदारी शुरू कर देते थे. लेकिन धनतेरस के ठीक पहले मतगणना होने से इसका असर बाजार पर पड़ेगा. उधर, महापर्व छठ की तैयारी दुकानदारों ने अभी से शुरू कर दी है. अक्सर ऐसा होता है कि छठ करीब आते ही पूजा सामग्री के दामों में अचानक उछाल आ जाता है. इसलिए जिले के विभिन्न बाजारों में नारियल के साथ-साथ सूप व कोनीया का स्टॉक कर लिया गया है. वहीं इसकी बिक्री भी शुरू कर दी गयी है और सस्ती कीमत होने के कारण लोग इसे खरीद रहे है. हालांकि दीपावली को लेकर नारियल की बिक्री जोरों पर है. इसके अलावा अन्य पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ने लगी है. मतगणना संपन्न होते ही त्योहारों को लेकर प्रशासनिक कसरत भी शुरू हो जायेगी. बाजार में उतरने लगा नारियल व सूप तीन सप्ताह बाद महापर्व छठ होनी है. लेकिन बाजार में नारियल व सूप उतरने लगा है. अभी इसकी कीमत आसमान नहीं छू रही है. जैसे जैसे पर्व नजदीक आयेगा, नारियल व सूप की बिक्री परवान चढ़ने लगेगी. हालांकि महंगाई की मार से बचने के लिए लोगों ने इसकी खरीदारी शुरू कर दी है. आसमान छू सकती है कीमत व्यवसायियों की माने तो इस वर्ष नारियल की कीमत आसमान छू सकती है. सिंहेश्वर के आढ़त व्यापारी अमित कुमार ने बताया कि इस बार नारियल की आमदनी कम हो रही है. अगर आमदनी इसी तरह कम रही तो नारियल का दाम निश्चित ही बढ़ेगा. कोसी की सूप से झारखंड में होता है छठ लोक आस्था का महापर्व खास कर बिहार में मनाया जाता है. लेकिन छठ पड़ोसी राज्य झारखंड सहित अन्य प्रदेश जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में होता है. कोसी के इलाके में बांस की व्यापक खेती है. यही कारण है कि बांस से बनने वाली सूप झारखंड सहित अन्य राज्यों में बिक्री के लिए भेजी जाती है. दीपावली को लेकर बढ़ी रौनक धनतेरस व दीपावली को लेकर बाजार की रौनक बढ़ गयी है. हालांकि चुनाव परिणाम निकलते ही क्षेत्र में पटाखे छुटने लगेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










