बूथवार मतदान का आकलन करने में जुटे प्रत्याशी

मधेपुरा : बृहस्पतिवार को विधानसभा क्षेत्र में मतदान संपन्न होने के बाद शुक्रवार को प्र्रत्याशी सुबह से ही मतदान का आकलन करने में लगे रहे़ दिन भर उनके घर पर कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा़ पोलिंग एजेंट के हवाले से किस बूथ पर कितना मतदान हुआ और उसमें कितने वोट उनके पक्ष में गिरे इसका […]
मधेपुरा : बृहस्पतिवार को विधानसभा क्षेत्र में मतदान संपन्न होने के बाद शुक्रवार को प्र्रत्याशी सुबह से ही मतदान का आकलन करने में लगे रहे़ दिन भर उनके घर पर कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा़ पोलिंग एजेंट के हवाले से किस बूथ पर कितना मतदान हुआ और उसमें कितने वोट उनके पक्ष में गिरे इसका अंदाजा लगता रहा़ मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों का दिन कैसे गुजरा,
इस पर प्रभात खबर ने उनसे बातचीत भी की़ कृप्या सबका अलग -अलग बॉक्स में लगाएं – प्रो चंद्रशेखरमधेपुरा विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक सह राजद प्रत्याशी प्रो चंद्रशेखर ने बताया कि रात में वह सदर प्रखंड स्थित अपने गांव भेलवा में ही थे़
सुबह उठ कर नित्य कर्म के बाद इष्टदेव महादेव और कुलदेवता की पूजा की़ करीब दस -साढे दस बजे मधेपुरा ऑफिस पहंुच कर कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत और समीक्षा का दौर चलने लगा़ उन्होंने कहा कि चुनाव में थकान कम होती है और चुनावी तनाव ज्यादा होता है़ आज का दिन साथियों के साथ क्षेत्र में मतदान की समीक्षा में गुजरा़ उन्होंने मधेपुरा के लोगों को भारी मतदान के लिए बधाई भी दी़ विजय कुमार विमल मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार विमल ने बताया कि विगत कई माह की तैयारी के बाद आज सुकून महसूस कर रहे हैं़
वह बहुत दिनों बाद सुबह टहलने निकले़ लौट कर स्नान आदि के बाद पूजा किया़ इसके बाद से लगतार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का दौर चल रहा है़ किस बूथ पर उन्हें कितने वोट मिले,
इसका अंदाजा लगाया जा रहा है़ पूरे विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं के आने का दौर जारी रहा़ डाॅ अशोक कुमार सांसद पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक से मधेपुरा के प्रत्याशी डाॅ अशोक कुमार दिन भर शहर स्थित अपने आवास पर ही रहे़ सुबह नित्य क्रिया के बाद आवास की ही बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ मतदान की समीक्षा में लगे रहे़ उन्होंने बताया कि हर क्षेत्र से साथियों के आने का सिलसिला जारी रहा़ बूथवार वोटिंग की समीक्षा होती रही़ इसके अलावा मतगणना केंद्र पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति पर भी विचार विमर्श हुआ़ इस दौरान नाश्ता-खाना भी चलता रहा़ शाम में पार्टी कार्यालय सहित मित्रों के साथ चर्चाओं का दौर जारी रहा़ विशाल कुमार बबलू निर्दलीय प्रत्याशी विशाल कुमार बबलू ने बताया कि काफी दिनों बाद घर पर हैं़ विगत कई सप्ताह से अलग ही दिनचर्या हो गयी थी़ आज पुराने रूटीन पर लौट आये हैं.
थकान के कारण थोडी देर से जगे़ हालांकि सुबह से कार्यकर्ता और इलाके की जनता घर पर पहुंचने लगे़ उन्होंने कहा कि हवा की विपरीत दिशा में उन्होंने चुनावी समर में उतरने का निर्णय लिया था. इसलिए उन्हें अंजाम की परवाह नहीं. इसके बावजूद जनता ने उन्हें अपने दिन में जगह दिया, इसकी खुशी है़ हालांकि आठ नवंबर को होने वाली मतगणना के बाद इन चर्चाओं पर विराम लग जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










