मतगणना केंद्र की सुरक्षा को लेकर प्रशासन चौकस

Published at :04 Nov 2015 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
मतगणना केंद्र की सुरक्षा को लेकर प्रशासन चौकस

मतगणना केंद्र की सुरक्षा को लेकर प्रशासन चौकस फोटो- मधेपुरा 8 कैप्शन- मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते हुए डीएम व एसपी फोटो- मधेपुरा 9कैप्शन- विधानसभा वार बनाये गये ब्रज गृह प्रतिनिधि, मधेपुराजिले के चार विधानसभा क्षेत्र में आज मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे प्रशासनिक स्तर पर इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. […]

विज्ञापन

मतगणना केंद्र की सुरक्षा को लेकर प्रशासन चौकस फोटो- मधेपुरा 8 कैप्शन- मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते हुए डीएम व एसपी फोटो- मधेपुरा 9कैप्शन- विधानसभा वार बनाये गये ब्रज गृह प्रतिनिधि, मधेपुराजिले के चार विधानसभा क्षेत्र में आज मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे प्रशासनिक स्तर पर इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. मतदान के साथ-साथ आठ नवंबर को होने वाले मतगणना को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है. जिला मुख्यालय स्थित टीपी कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है. मतगणना केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन चौकस दिख रही है. बुधवार की शाम जिला पदाधिकारी मो सोहैल एवं नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक दलजीत सिंह ने मतगणना केंद्र के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. विधानसभा वार बनाये गये ब्रज गृह का निरीक्षण करते हुए डीएम ने कहा कि मतगणना केंद्र का विडीयोग्राफी करायी जायेगी. वहीं मतगणना केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की नजर बनी रहेगी. मौके पर डीएम व एसपी ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. मतगणना केंद्र पर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व कर्मी के अलावा पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया हैं . मतगणना केंद्र की सुरक्षा बुधवार से ही बढ़ा दी गयी. शाम में पहुंची अर्दसैनिक बलों ने सुरक्षा व्यवस्था का कमान संभाल लिया था. गुरुवार को शाम के पांच बजे से मतगणना केंद्र पर इवीएम का पहुंचना शुरू हो जायेगा. मतदान कर्मी संबंधित विधानसभा के ब्रज गृह में इवीएम को जमा करेंगे. इस दौरान मतदान कर्मी को छोड़ कर अन्य लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन