आज होने वाले चुनाव को लेकर तैयारी पूरी

शंकरपुर : प्रखंड क्षेत्र में पांच नवंबर को होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर बुधवार को प्रशासनिक तैयारियां पूरी तर ली गयी है. जिले में मंगलवार को प्रचार खत्म होने के बाद शोर थम गया. ज्ञात हो कि इस प्रखंड में 64 हजार मतदाता हैं. इसमें 31225 महिलाएं व 405 नये मतदाता हैं, जो […]
शंकरपुर : प्रखंड क्षेत्र में पांच नवंबर को होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर बुधवार को प्रशासनिक तैयारियां पूरी तर ली गयी है. जिले में मंगलवार को प्रचार खत्म होने के बाद शोर थम गया.
ज्ञात हो कि इस प्रखंड में 64 हजार मतदाता हैं. इसमें 31225 महिलाएं व 405 नये मतदाता हैं, जो पहली वार अपना-अपना मतदान करेंगे. वहीं क्षेत्र के सभी नये मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. मतदान को लेकर प्रशासन पूरी चाक चौबंध व्यवस्था किये हुए हैं.
सीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के हर चौक-चौराहे पर बेरिकेटिंग के साथ पुलिस की तैनाती की गयी है. मतदाताओं के साथ कि भी तरह की अनहोनी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जायेगा. चुनाव के मद्देनजर प्रखंड में कुल 60 मतदान केंद्र बनाया गया है. इसमें नौ भनरेवल, 19 संवेदनशील, 41 संवेदनसील, आठ सीमा वर्ती, दस मॉडल बूथ, 20 पर्दानसी बूथ बनाया गया.
वहीं आठ मतदान केंद्र पर चुनाव आयोग की कड़ी निगाह रहेगी. मालूम हो कि बूथ नंबर 74 मोरा खाप, 81 गाढ़ा रहमानपुर, 86 चौराहा, 90 बरियाही, 95 बथान परसा, 109 बगबियानी, 120 जिरवा, 124 अरतहा बूथ को व्यय संवेदनशील बूथ के रूप में चिन्हित किया गया है. जिस पर प्रशासन की विशेष रूप से निगरानी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










