आज थम जायेगा प्रचार का शोर

Published at :02 Nov 2015 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
आज थम जायेगा प्रचार का शोर

आज थम जायेगा प्रचार का शोर प्रतिनिधि, मधेपुरा अंतिम और पांचवे चरण में संपन्न होने वाले मतदान को लेकर मंगलवार को प्रचार का शोर थम जायेगा. मंगलवार की संध्या पांच बजे के बाद किसी भी प्रत्याशी द्वारा प्रचार प्रसार करने पर पाबंदी होगी. अंतिम दिन जिले के सभी चार विधान सभा क्षेत्रों के कुल साठ […]

विज्ञापन

आज थम जायेगा प्रचार का शोर प्रतिनिधि, मधेपुरा अंतिम और पांचवे चरण में संपन्न होने वाले मतदान को लेकर मंगलवार को प्रचार का शोर थम जायेगा. मंगलवार की संध्या पांच बजे के बाद किसी भी प्रत्याशी द्वारा प्रचार प्रसार करने पर पाबंदी होगी. अंतिम दिन जिले के सभी चार विधान सभा क्षेत्रों के कुल साठ प्रत्याशी अपना प्रचार प्रसार बंद कर मतदाता पर अपने भाग्य का फैसला छोड़ देंगे. शाम पांच बजे के बाद जन संपर्क करने पर भी पाबंदी लगायी गयी है. हालांकि, सोशल मीडिया और मीडिया में प्रचार प्रसार पर पाबंदी नहीं होगी. अंतिम दिन सभी दल के प्रत्याशी प्रचार में अपनी ताकत झोक देंगे. सभी प्रमुख दल के प्रत्याशी कई राष्ट्रीय नेताओं के नेतृत्व में रोड मार्च और जन संपर्क अभियान की तैयारी में भी जुटे हुए है. वहीं अंतिम दिन रिक्शा, ठेला और लगजरी वाहनों से भी प्रचार किये जाने की तैयारी देखी जा रही है. सभी विधान सभा क्षेत्रों में गांव – गांव घुम कर प्रत्याशी के समर्थक इवीएम के मत पत्र का नमूना बांटने में जुटे रहेंगे. वहीं दूसरी तरफ मंगलवार की संध्या पांच बजे के बाद प्रचार प्रसार करने वाले प्रत्याशी पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम भी चौक चौराहे और गांव कस्बे में नजर रखेंगी. सदर एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार निराला ने बताया कि निर्वाचन आयोग के द्वारा नो कनवाइसिंग का आदेश है. जिसे सख्ती के साथ लागू किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन