भाजपा कार्यालय में भोज, प्राथमिकी दर्ज

भाजपा कार्यालय में भोज, प्राथमिकी दर्ज मधेपुरा : आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सोमवार को सदर थाना में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. सदर प्रखंड के अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी मिथिलेश कुमार के आवेदन पर सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कांड संख्या 595/15 दर्ज किया है. दिये गये आवेदन […]
भाजपा कार्यालय में भोज, प्राथमिकी दर्ज
मधेपुरा : आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सोमवार को सदर थाना में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. सदर प्रखंड के अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी मिथिलेश कुमार के आवेदन पर सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कांड संख्या 595/15 दर्ज किया है.
दिये गये आवेदन में दंडाधिकारी ने कहा है कि वार्ड नंबर 18 स्थित भाजपा के प्रधान कार्यालय में रविवार को तीन बजे दिन से दस बजे रात तक सभा करने की अनुमति ली गयी थी. लेकिन इस दौरान भाजपा कार्यालय में भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया और करीब एक हजार लोगों को भोज में शामिल भी किया गया. दंडाधिकारी ने भोज की वीडियो ग्राफी का सीडी कैसेट भी थाना में जमा करवाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










