एक सप्ताह में एनएच 107 मरम्मत कार्य ठप

मधेपुरा : शहर के पूर्वी बायपास के एनएच 107 को जिला प्रशासन के सख्ती के बाद रोड कांट्रेक्टर द्वारा मरम्मती कार्य किया गया. आश्चर्य की बात तो यह है कि एक सप्ताह में ही सड़क मरम्मत कार्य पूरा नहीं हुआ कि जयपाल पट्टी चौक स्थित सड़क पर अधिकतर जगहों पर गिट्टी उखड़ कर रोड पर […]
मधेपुरा : शहर के पूर्वी बायपास के एनएच 107 को जिला प्रशासन के सख्ती के बाद रोड कांट्रेक्टर द्वारा मरम्मती कार्य किया गया. आश्चर्य की बात तो यह है कि एक सप्ताह में ही सड़क मरम्मत कार्य पूरा नहीं हुआ कि जयपाल पट्टी चौक स्थित सड़क पर अधिकतर जगहों पर गिट्टी उखड़ कर रोड पर बिखर गया.
इससे पूर्वी बायपास के स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं. लोगों का कहना है कि रोड कांट्रेक्टर द्वारा इस सड़क की मरम्मत कार्य में लापरवाही बरती गयी, जिस कारण एक सप्ताह बीते भी नहीं कि छोटे मेटल उखड़ कर सड़क पर बिखर गया. इससे दो पहिया वाहन व पैदल राहगीर के लिए परेशानी का सबब बन गया है.
लोगों ने मरम्मत कार्य पर उठाया उंगली स्थानीय लोगों ने इस रोड रिपेरिंग में भारी अनियमितता का आरोप लगाया है. लोगों ने कहा है कहा कि जब भी रोड का रिपेरिंग कार्य होता है तो पथ निर्माण विभाग के अभियंता द्वारा मेटेरियल की जांच की जाती है. साथ ही यह भी देखा जाता है कि रोड संवेदक द्वारा उचित मापदंड के अनुसार कार्य हो रहा है या नहीं.
लेकिन, जब इस रोड की रिपेरिंग हो रहा था. उस समय इस तरह की कोई विभागीय जांच नहीं की गयी. चिकित्सा व्यवसायी राज कुमार ने बताया कि रोड की मरम्मती कार्य में भारी लापरवाही बरती गयी है. ऐसा लगता है कि छोटे- छोटे मेटल को सड़क पर डाल दिया है. जिस कारण खास कर दो पहिया वाहन चालक सड़क पर फिसल कर गिर जाते है और चोटिल हो जाते हैं.
पूर्वी बायपास निवासी प्रशांत कुमार ने बताया कि पांच दिन पहले ही रोड का रिपेरिंग हुआ है, लेकिन रिपेरिंग सही ढंग से नहीं होने के कारण रिपेरिंग उखरना शुरू हो गया. व्यवसायी राजू कुमार सिंह ने बताया कि यह जगह दुर्घटना का कारण बनते जा रहा है. पिछले दिनों दो राहगीर इस जीरा पर फिसल कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
ये जीरा बिना अलकतरा का बिछा कर मजाक किया गया है. व्यवसायी संदीप सांडिल्य ने बताया कि रोड में छोटे – छोटे मेटल उखड़ जाने के कारण प्रत्येक दिन लोगों का गिरना लगा रहता है. प्रशासन को इसकी खबर नहीं है. मरम्मत का कार्य सिर्फ खानापूर्ति मात्र है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










