रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

Published at :02 Nov 2015 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक फोटो – मधेपुरा 04कैप्शन -प्रतिनिधि, मुरलीगंजमुरलीगंज जीविका कार्यालय से सोमवार को जीविका कर्मियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली. रैली को प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुरंजन कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर बीडीओ ने कहा कि लगातार हो रहे जागरूकता रैली से महिलाओं मे मतदान के प्रति […]

विज्ञापन

रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक फोटो – मधेपुरा 04कैप्शन -प्रतिनिधि, मुरलीगंजमुरलीगंज जीविका कार्यालय से सोमवार को जीविका कर्मियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली. रैली को प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुरंजन कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर बीडीओ ने कहा कि लगातार हो रहे जागरूकता रैली से महिलाओं मे मतदान के प्रति जागृति आयी है. उन्होंने खास कर महिलाओं से कहा कि अपने आस पड़ोस के लोगों को मत के प्रति जागकरूक करें. जिससे मतदान प्रतिशत में बढ़ेतरी हो. इस दौरान विभिन्न तरह के नारे भी लगाये गये. जागरूकता रैली का जत्था सिनेमा चौक, दुर्गा स्थान चौक, मिड्ल चौक, हाट, गोलबाजर एवं हरी चौक होते हुए जीविका कार्यालय पहुंचे. रैली मे क्षेत्रीय समन्वयक विवेक कुमार, कुमारी बेबी, सतीश कुमार, प्रहल्लाद कुमार, विष्णुदेव कुमार, शैलेंद्र कुमार, राहुल कुमार, सरीता देवी, अनीता देवी सरस्वती देवी आदि सैंकड़ो महिला शामिल थे. जीतापुर प्रतिनिधि अनुसार क्षेत्र के कई विद्यालयों में मतदातओं को मत के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. इस दौरान विद्यालय के छात्र – छात्राओं द्वारा टोले मुहल्ले जा – जा कर पहले मतदान फिर जलपान का नारा लगा कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया. वहीं छात्र – छात्राओं ने सभी मतदाताओं से अपील की वोट करना आपका अपना अधिकार है. वोट के महत्व को समझे और लोकतंत्र को मजबूत करें. आपका एक वोट बहुमूल्य है. एक वोट ही सही प्रत्याशी के चुनाव में मददगार साबित होगी. पांच नवंबर को सभी काम छोड़ कर पहले मतदान करें. वहीं छात्र-छात्राओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने आस पड़ोस के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें और मत के महत्व को बताएं. इस दौरान मतदाताओं से कहा कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. जिससे की सही प्रत्याशी चुनाव किया जा सके और क्षेत्र के विकास के साथ – साथ बिहार के विकास में अहम भूमिका निभा सकें. रैली में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुधमा, लखराम, मध्य विद्यालय कटहरवा, कन्या मध्य विद्यालय मधुबन, पिपरवत्ता, उच्च मध्य विद्यालय परमानंद पुर, उच्च विद्यालय भर्राही बाजार, उच्च विद्यालय परवा नवटोल. मध्य विद्यालय रामपुर, आदि विद्यालयों के छात्र – छात्राओं एवं टोला सेवकों ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन