रेन कट बना जानलेवा, संवेदक उदासीन

उदाकिशुनगंज : प्रखंड के मंजौरा अकबरपुर पथ में हुई रैन कट लोगों के लिए कभी भी जान लेवा बन सकता है. जबकि उक्त पथ व्यस्ततम पथों में से एक है. उक्त पथ में रहुआ नहर से पश्चिम जौतेली गुलाब टोला नहर के निकट प्राथमिक विद्यालय रामपुर डेहरू हिंदी के ठीक सामने व स्कूल से उत्तर […]
उदाकिशुनगंज : प्रखंड के मंजौरा अकबरपुर पथ में हुई रैन कट लोगों के लिए कभी भी जान लेवा बन सकता है. जबकि उक्त पथ व्यस्ततम पथों में से एक है. उक्त पथ में रहुआ नहर से पश्चिम जौतेली गुलाब टोला नहर के निकट प्राथमिक विद्यालय रामपुर डेहरू हिंदी के ठीक सामने व स्कूल से उत्तर भी रेन कट होने से रोड के आधे हिस्से में इतने बड़े गडढे हो गये है कि वो कभी भी जान लेवा बन सकता है.
खास कर रात के अंधेरे में वाहनों का दुर्घटना ग्रस्त हो जाने की आशंका बनी रहती है. उक्त पथ से लेकर पूर्णिया व भागलपुर के लिए यात्री बसों के अलावे ट्रकों का परिचालन प्रतिदिन हुआ करता है. जबकि दर्जनों छोटी यात्री वाहनों का भी परिचालन भवानीपुर व पूर्णिया के लिए होता है.
उक्त पथ का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत त्रिमूर्ति कंस्ट्रक्शन पूर्णिया के द्वारा कराया गया था. पांच वर्षों तक रोड की निगरानी भी उसी संवेदक को करना था. दो वर्ष पूर्व ही रोड निर्माण कार्य पूरा हुआ है. लेकिन रोड का निगरानी नहीं नहीं किया जा रहा है. अगर ऐसी स्थिति बनी रही तो भविष्य में वाहनों का परिचालन ठप हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










