बदी उज्जमा के उर्स पर लगा मेला

कटोरिया : प्रखंड के घोरमारा गांव में शुक्रवार को बदी उज्जमा के मजार पर उर्स मेला लगा़ मजार पर चादरपोशी के लिए लोगों की भीड़ देर रात तक उमड़ती रही़ यहां बांका जिला के विभिन्न मुसलिम बाहुल्य गांवों से लोग चादरपोशी करने एवं जलसा में शामिल होने हेतु पहुंचे थे़ मान्यता है कि बदी उज्जमा […]
कटोरिया : प्रखंड के घोरमारा गांव में शुक्रवार को बदी उज्जमा के मजार पर उर्स मेला लगा़ मजार पर चादरपोशी के लिए लोगों की भीड़ देर रात तक उमड़ती रही़ यहां बांका जिला के विभिन्न मुसलिम बाहुल्य गांवों से लोग चादरपोशी करने एवं जलसा में शामिल होने हेतु पहुंचे थे़ मान्यता है कि बदी उज्जमा की मजार पर चादरपोशी करने से सभी मन्नतें पूरी होती है़
दुआएं कबूल होती है़ं शुक्रवार शाम से लेकर देर रात तक मजार पर लोगों ने चादर, इत्र, अगरबत्ती, खुरमा, गुलाबजल आदि चढ़ा कर अपने परिवार व समाज की तरक्की एवं सभी बलाओं को टालने की दुआएं मांगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










