Madhepura, सिंहेश्वर में 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

Published by :MANISH KUMAR
Published at :02 May 2026 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
Madhepura, सिंहेश्वर में 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

सिंहेश्वर में 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

विज्ञापन

सिंहेश्वर (मधेपुरा) से रिपोर्ट सुशांत कुमार, बिहार के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा सिंहेश्वर स्थान में आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई. जिसमें बड़ी संख्या में महिला- पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कलश यात्रा सिंहेश्वर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। पूरे रास्ते भक्तों द्वारा हर-हर महादेव और शिव भक्ति के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा. कलश यात्रा के समापन के बाद मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, सहित अन्य सदस्य एवं प्रबंधक भवेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का विधिवत उद्घाटन किया गया. यह आयोजन बाबा सिंहेश्वर स्थान मेला ग्राउंड में किया जा रहा है. जहां दूर- दूर से श्रद्धालु एवं भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. आयोजकों ने बताया कि यह 11 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर एक बजे से संध्या पांच बजे तक चलेगा. जिसमें श्रद्धालुओं को शिव महापुराण कथा एवं भक्ति रस का श्रवण करने का अवसर मिलेगा. इस महायज्ञ में कथावाचक के रूप में राजस्थान से पधारे परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 संत श्री दिव्य मुरारी बापू जी अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को शिव महिमा का रसपान करा रहे हैं. वहीं कार्यक्रम के व्यवस्थापक एवं आयोजक श्री घनश्याम जी महाराज एवं रामसेवक दास जी महाराज हैं. कलश यात्रा के बाद पूरा परिसर भक्ति के रंग में रंग गया. शिव महापुराण की कथा, भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा मेला ग्राउंड गुंजायमान होता रहा. श्रद्धालुओं में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन