शिक्षक ने की समस्या से निजात दिलाने की मांग

Published at :31 Oct 2015 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक ने की समस्या से निजात दिलाने की मांग

कटोरिया/ बांका : चांदन प्रखंड अंतर्गत बोड़ा सूईया पंचायत के प्रोन्नत मध्य विद्यालय कौआदह में प्रधानाध्यापक सुबोध मंडल के मनमाने रवैये के कारण विद्यालय में पठन-पाठन पर बुरा असर पड़ रहा है. अभिभावकों द्वारा बताया गया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक बराबर स्कूल से अनुपस्थित रहते हैं. इस कारण जून माह से आज तक लगातार एमडीएम बंद […]

विज्ञापन

कटोरिया/ बांका : चांदन प्रखंड अंतर्गत बोड़ा सूईया पंचायत के प्रोन्नत मध्य विद्यालय कौआदह में प्रधानाध्यापक सुबोध मंडल के मनमाने रवैये के कारण विद्यालय में पठन-पाठन पर बुरा असर पड़ रहा है. अभिभावकों द्वारा बताया गया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक बराबर स्कूल से अनुपस्थित रहते हैं.

इस कारण जून माह से आज तक लगातार एमडीएम बंद है. साथ ही छात्रों के बीच छात्रवृत्ति, पोशाक राशि भी नहीं बंटी है. इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा मोर्चा खोलने पर बीईओ चांदन द्वारा ग्रामीणों के शिकायत पर प्रधानाध्यापक की गैर जिम्मेदराना रवैये को देखकर विगत 31 अगस्त को एमडीएम का प्रभार सहायक शिक्षक विमल किशोर यादव को दिया गया.

साथ ही ग्रामीण बैंक सूईया को पत्र देकर प्रधानाध्यापक द्वारा स्कूल के खाते से किसी भी प्रकार की निकासी पर रोक लगा दी गयी. इधर ग्रामीणों के बढ़ते दबाब से सहायक शिक्षक भी परेशान हैं.
ग्रामीण स्कूल पहुंचकर एमडीएम चलाने की बात करते हैं अन्यथा स्कूल में ताला लगाने की धमकी देते हैं. सहायक शिक्षक ने इस संबंध में लिखित आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं बीइओ चांदन को देकर समस्या से निजाद दिलाने की मांग की गयी हैं. चांदन बीडीओ श्याम कुमार ने इस संबंध में जांच करने की बात कही.
महिला के साथ मारपीट, 15 के खिलाफ आवेदन
कटोरिया. थाना क्षेत्र के कठौन पंचायत अंतर्गत बिहारोतरी गांव में शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे खेत में पटवन के लिये गयी महिला किसान विमला देवी (40 वर्ष) पति चंद्रशेखर पंजियारा को पुराने विवाद में मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है़
घटना के संबंध में पीडि़ता द्वारा थाना में गांव के ही ग्यारह महिलाओं समेत पंद्रह लोगों के खिलाफ आवेदन दिया गया है़
इसमें बताया गया है कि वह अपने खेत का पटवन करने के लिए पाईप बिछा रही थी, तभी वहां विकास कापरी की पत्नी सविता देवी समेत उक्त सभी महिला-पुरुष पहुंचे. गाली-गलौज करते हुए पाइप फेंक दिया़ विरोध करने पर मारपीट की गयी़ आवेदन में बताया गया है कि वह जब भी खेत में फसल लगाती है, उनके विरोधी हमेशा फसलों को नुकसान पहुंचाने को आतुर रहते हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़
शरािबयों से लोग परेशान
जयपुर . ओपी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के चिड़ियांमोड़ पर शराबियों द्वारा प्रतिदिन शाम को आतंक मचाते है. इससे स्थानीय लोग परेशान होती है. लोगों ने पुलिस ने शराबियों पर कार्रवाई की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन