पीएम को सुनने के लिए कड़ी जांच से होगा गुजरना

मधेपुरा : एक नवंबर को मधेपुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र को सुनने के लिए लोगों को कड़ी जांच के दौर से गुजरना पड़ेगा. इसके लिए जिला प्रशासन ने खाता तैयार कर लिया है. प्रशासन ने सभा स्थल पर अवांछित तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे के अलावा प्रत्येक प्रवेश द्वार पर रेडियेल एवं डीएफएनडएचएमडी […]
मधेपुरा : एक नवंबर को मधेपुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र को सुनने के लिए लोगों को कड़ी जांच के दौर से गुजरना पड़ेगा. इसके लिए जिला प्रशासन ने खाता तैयार कर लिया है. प्रशासन ने सभा स्थल पर अवांछित तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे के अलावा प्रत्येक प्रवेश द्वार पर रेडियेल एवं डीएफएनडएचएमडी की व्यवस्था की गयी है.
सभा स्थल पर गहन जांच के बाद ही किसी को प्रवेश करने दिया जायेगा. वहीं सभा स्थल पर झोला बैग, माचिस, लाइटर, खैनी, बीड़ी, पानी का बोतल, मोबाइल का चार्जर, ज्वलनशील पदार्थ, मानव शरीर के लिए घातक वस्तु, हथियार, चाकू, छुरी सहित अन्य विस्फोटक समान ले जाने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा. वहीं मोबाइल को इससे दूर रखा गया है.-
– सभा स्थल को बांटा गया 16 सेक्टर में सभा स्थल पर आम लोगों को बैठने की व्यवस्था की गयी है. वहीं सभा स्थल को 16 सेक्टर में बांटा गया है. जिसमें हरेक सेक्टर के रेडियल एवं प्रवेश द्वारा के प्रत्येक बिंदु पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सभा स्थल पर आने वाले आम लोगों के लिए तीन मार्ग निर्धारित किये गये है.
मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन की तरफ से जाने वाले मार्ग के अतिरिक्त दो वैक्लपिक मार्ग बनाये गये है, जो सिंहेश्वर मधेपुरा मुख्य मार्ग एनएच 106 से सीधे सभा स्थल पर जाने के लिए बनायी गयी है. मधेपुरा श्हार से लेकर सभा स्थल तक यातायात को नियंत्रित करने के लिए वैरियर, ड्रोप गेट, गश्ती दल, एवं वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गयी है.
35 जगहों पर सीमा को किया गया सील इसके अलावा दूसरे जिला से प्रवेश करने वाले असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए पूरे जिले में 35 जगहों पर सीमावर्ती क्षेत्र को सील किया गया है. यहां जिले के जिलाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी से समन्वय बना कर लगातार चेकिंग की जायेगी.
पीएम की सभा को लेकर रूट चार्ट तैयार पीएम की सभा को लेकर जिला प्रशासन ने रूट चार्ट तैयार कर दिया है. जिसमें कहा गया है कि एक नवंबर को सुबह के दस बजे से संध्या के चार बजे तक पूर्णिया एवं उदाकिशुनगंज की तरफ से आने वाले बड़े वाहन को मानिकपुर व राजपुर पैट्रोल पंप के पास रोक दिया जायेगा. सहरसा से आने वाली सभी वाहनों को कॉमर्स कॉलेज में रोका जायेगा. पीपरा व सुपौल की तरफ से जाने वाली सभी गाडि़यां पुलिस लाइन सिंहेश्वर में रूकेगी.
वहीं चार बजे संध्या तक बीपी मंडल चौक से सिंहेश्वर एवं कर्पूरी चौक से कॉलेज चौक तक कोई भी वाहन प्रवेश नहीं करेगा.– होटल व गेस्ट हाउस की होगी जांच असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए शहर के सभी होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, रेलवे स्टेशन, वेटिंग रूम, बस स्टैंड, टेंपु स्टैंड आदि जगहों पर लगातार छापेमारी की जायेगी. इसी प्रकार सभी वाहन का नियमित चेकिंग किया जायेगा. जिला पुलिस इस अभियान में जूट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










