करोड़ों युवकों को नहीं मिला रोजगार : शरद

करोड़ों युवकों को नहीं मिला रोजगार : शरद फोटो – मधेपुरा 06कैप्सन – जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्त्ता व अन्य. -जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद शरद यादव ने चुनावी सभा को किया संबोधितप्रतिनिधि, पुरैनीजो वादा कर मुकर जाये, वो अच्छे दिन क्या लायेगा. आज गरीबों की थाली से दाल व […]
करोड़ों युवकों को नहीं मिला रोजगार : शरद फोटो – मधेपुरा 06कैप्सन – जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्त्ता व अन्य. -जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद शरद यादव ने चुनावी सभा को किया संबोधितप्रतिनिधि, पुरैनीजो वादा कर मुकर जाये, वो अच्छे दिन क्या लायेगा. आज गरीबों की थाली से दाल व प्याज गायब है, बेरोजबारों को रोजगार देने की बजाय दिल्ली में नौकरी देना बंद कर दिया. ऐसे लोगों से सावधान रहे. आप सभी जनता जुमले बाज की बजाय इमान वाले को ही वोट दें. ये बातें मुख्यालय स्थित डॉ भीराव अंबेदकर मैदान में महागंठबंधन के जदयू प्रत्याशी नरेंद्र नारायण यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद शरद यादव ने कही. उन्होंने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम सरकार में आने से पहले उन्होंने अच्छे दिन आने का वादा करते हुए प्रतिवर्ष दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही थी. इसके अलावा उन्होंने विदेशों से कालाधन लाकर सभी भारतीयों के खाते में 15-20 लाख रूपये जमा करने की बात कही थी. मोदी सरकार के डेढ साल बीतने के बाद ना हीं तीन करोड़ बेरोजगारों को रोजगार मिला और न ही विदेश से काले धन आया. और अच्छे दिन ऐसा आया कि गरीबोंं की थाली से दाल और प्याज गायब हो गये. इसलिए इस बार जनता उनके झांसे में आनेवाली नहीं है. सूबे में महागंठबंधन की सरकार बननी तय है. उन्होंने आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी नरेंद्र नारायण यादव के पक्ष में आमलोगों से मतदान करने की अपील की. इसके अलावे पूर्णिया जदयू सांसद संतोश कुशवाहा, विधान पार्षद विजय कुमार वर्मा व प्रत्याशी नरेंद्र नारायण यादव ने भी संबोधित किया. सभा की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने किया. वहीं कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचने पर फुल एवं माला के साथ स्वागत किया गया. मौके पर प्रो खालिद, प्रो सुजीत मेहता, मो जैनुलाब्दीन, अशोक राय, मो़ फैजान साहब, मीना देवी, बुलबुल सिंह, आलोक राज, अक्षय झा, अमरेंद्र चंद्रवंशी, अवधेश राज, मो हीरो, अमित लाल, अमर सिंह, पवन केडिया, आनंद जैन, वकील पासवान, कुंदन यादव, मुरली शर्मा व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










