मांझी, उपेंद्र व सन ऑफ मल्लाह के नहीं पहुंचने से मायुसी

Published at :28 Oct 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
मांझी, उपेंद्र व सन ऑफ मल्लाह के नहीं पहुंचने से मायुसी

मांझी, उपेंद्र व सन ऑफ मल्लाह के नहीं पहुंचने से मायुसी प्रतिनिधि, पुरैनी आलमनगर से एनडीए गंठबंधन के लोजपा प्रत्याशी चंदन सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा में बुधवार के दिन रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ,हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं सन ऑफ मल्लाह मुकेश […]

विज्ञापन

मांझी, उपेंद्र व सन ऑफ मल्लाह के नहीं पहुंचने से मायुसी प्रतिनिधि, पुरैनी आलमनगर से एनडीए गंठबंधन के लोजपा प्रत्याशी चंदन सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा में बुधवार के दिन रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ,हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी को भी संबोधित करना था. लेकिन उनके नहीं पहुंचने से खासकर निशाद बाहुल्य पुरैनी प्रखंड क्षेत्र के लोगों में खासा मायुसी देखा गया. महादलित व निशाद समुदाय के समर्थकों का कहना था कि कई दिनों से विधान सभा क्षेत्र में उनलोगों के आने का जमकर प्रचार प्रसार किये जाने के बाबजूद सभा में नहीं पहुंचने से उनको एक बार फिर से देखने व सुनने कि लालसा अधूरी रह गई. जबकि सभा को संबोधित करने पहुंचे रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डा अरुण कुमार व युवाओं के चहेते बालिवुड स्टार सह सांसद चिराग पासवान नें मायूस भरे चेहरों पर मुस्कान लाने का काफी प्रयास किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन