Madhepura, झिटकिया में ईदगाह की जमीन पर अवैध दखल के खिलाफ लोगों ने जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन
Madhepura,  झिटकिया में ईदगाह की जमीन पर अवैध दखल के खिलाफ लोगों ने जताया विरोध

झिटकिया में ईदगाह की जमीन पर अवैध दखल के खिलाफ लोगों ने जताया विरोध

विज्ञापन

सिंहेश्वर (मधेपुरा) ये सुशांत कुमार की रिपोर्ट,

सिंहेश्वर प्रखंड स्थित जजहट सबैला पंचायत के झिटकिया में बने ईदगाह की जमीन पर अवैध दखल के खिलाफ स्थानीय मदरसा में आस- पास के बुद्धिजीवी व समाजसेवी इकट्ठे होकर विरोध जताया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंहेश्वर नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद परवेज आलम ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उप मुख्य पार्षद ने कहा कि ईदगाह, कब्रिस्तान और मदरसा स्कूल पर गांव के दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है. जो जायज नहीं है. इस जमीन पर पूर्व मुखिया ईशा अली के पुत्र कौसर आलम द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर मुर्गा फार्म बना दिया गया है. यही नहीं पूर्व में वर्णित 1480 खेसरा की जमीन को ईदगाह के नाम से जमींदार के द्वारा दे दी गई थी. लेकिन पूर्वज के द्वारा दी गई जमीन को उसके वारिस अफसाना खातून, आएशा प्रवीण, मुन्नी खातून ने ढाई कट्ठा जमीन कौसर आलम को बेच दिया. इन सभी के द्वारा जो जमीन निबंधित किया गया है वो बिल्कुल अनैतिक है और ये धार्मिक गतिरोध को बढ़ाने वाला है. कार्यक्रम में मौजूद प्रखंड प्रमुख इश्तियाक आलम ने कहा कि रैयत के वारिस के द्वारा जमीन निबंधित कराने के बाद दबंगों ने मुर्गा फार्म बनाने के बाद उक्त जमीन पर भवन निर्माण का भी कार्य प्रारंभ कर दिया. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं दूसरी तरफ बताया गया कि यदि समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाया तो आंदोलन किया जाएगा और ईदगाह की जमीन को पूर्णरूपेण कब्जा मुक्त कराया जाएगा. इस दौरान यदि कोई विवाद या अशांति फैलती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि अवैध कब्जा के बाद लोगों में दबंगों के प्रति काफी नाराजगी है. यह मामला केवल जमीन का नहीं बल्कि धार्मिक आस्था और समाजिक एकता से जुड़ा हुआ है. इसलिए उक्त जमीन को जल्द से जल्द अवैध कब्जा से मुक्त कराया जाना चाहिए. वहीं थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और बीडीओ ज्योति गामी के द्वारा आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया है. वहीं यह भी बताया गया कि फिलहाल कार्य को रोक दिया गया है. जबकि अमीन से नापी करवाते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन