पहले प्रधानमंत्री का दीदार करेंगे मधेपुरावासी

Published at :28 Oct 2015 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
पहले प्रधानमंत्री का दीदार करेंगे मधेपुरावासी

पहले प्रधानमंत्री का दीदार करेंगे मधेपुरावासी प्रतिनिधि, मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि के सबैला गांव स्थित नये परिसर में एक नवंबर को मधेपुरावासियों को पहले प्रधानमंत्री का दीदार होगा. इससे पहले मधेपुरा की धरती पर किसी प्रधानमंत्री का आगमन नहीं हुआ है. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. […]

विज्ञापन

पहले प्रधानमंत्री का दीदार करेंगे मधेपुरावासी प्रतिनिधि, मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि के सबैला गांव स्थित नये परिसर में एक नवंबर को मधेपुरावासियों को पहले प्रधानमंत्री का दीदार होगा. इससे पहले मधेपुरा की धरती पर किसी प्रधानमंत्री का आगमन नहीं हुआ है. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. इधर, प्रधानमंत्री के सभा को लेकर तैयारी जोरों पर है. बुधवार को सभा स्थल पर बैरेकेटिंग का कार्य शुरू कर दिया गया. वहीं सभा स्थल पर दिन भर जिले के आलाधिकारियों का आना जाना लगा रहा है. इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने सभा स्थल का जायजा लिया. मौके पर बताया गया कि गुरुवार को मंच व हेलीपैड का निर्माण कार्य पुरा कर लिया जायेगा. वहीं बुधवार की रात तक एसपीजी की टीम के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है. ज्ञात हो कि सभा स्थल पर मंच व हेलीपैड निर्माण कार्य 28 अक्तूबर तक किसी भी सूरत में पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया था. लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण एसपीजी की टीम अब तक मधेपुरा नहीं पहुंची है. हालांकि, भाजपा कार्यकर्ता दिन रात तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे है. सभा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. वहीं सभा में उमड़ने वाले भीड़ के मद्देनजर विभिन्न जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. वहीं प्रशासनिक महकमा सभा को लेकर चुस्त दुरुस्त दिख रही है. कहां-कहां रहेगी पार्किंग की व्यवस्था पीएम की सभा को लेकर पार्किंग स्थल को चिन्हित कर लिया गया है. इसके लिए जिला प्रशासन से भी मंजूरी मिल गयी है. भाजपा के दीपक कुमार यादव ने बताया कि छोटे वाहनों के लिए मधेपुरा कॉलेज, वेद व्यास कॉलेज एवं टीपी कॉलेज को पार्किंग स्थल बनाया गया है. वहीं पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज व सहरसा की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों के लिए कॉमर्स कॉलेज को पार्किंग स्थल बनाया गया है. रैली के लिए बनाये गये विधानसभा प्रभारी सभा स्थल पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह, प्रदेश सह संगठन मंत्री शिव नारायण महतो जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, दीपक कुमार यादव, स्वदेश कुमार, आनंद कुमार मिश्रा, आभाष आनंद झा,मीडिया प्रभारी गणेश गुंजन सहित अन्य भाजपा के वरीय नेता सभा स्थल पर लगातार कैंप कर रहे हैं. रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जन संपर्क को लेकर चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी नियुक्त किये गये है. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा रामनरेश सिंह ने बताया कि अरविंद अकेला को मधेपुरा, किशोर जयसवाल को बिहारीगंज एवं महादेव चौधरी को आलमनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन