अदम गौंडवी की मनायी गयी जयंती

Published at :24 Oct 2015 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
अदम गौंडवी की मनायी गयी जयंती

अदम गौंडवी की मनायी गयी जयंती मधेपुरा. सदर प्रखंड क्षेत्र के आशिष मार्ग कला कुटीर परिसर में महान गजल कार व सायर अदम गौंडवी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रगतिशील लेखक संघ जिला इकाई ने शुक्रवार को काव्य संध्या का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रलेश के वरीय उपाध्यक्ष डा आलोक कुमार ने किया. […]

विज्ञापन

अदम गौंडवी की मनायी गयी जयंती मधेपुरा. सदर प्रखंड क्षेत्र के आशिष मार्ग कला कुटीर परिसर में महान गजल कार व सायर अदम गौंडवी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रगतिशील लेखक संघ जिला इकाई ने शुक्रवार को काव्य संध्या का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रलेश के वरीय उपाध्यक्ष डा आलोक कुमार ने किया. कार्यक्रम की शुरूआत अदम गौंडवी को श्रद्धांजलि देकर किया गया. कार्यक्रम में पधारे विख्यात व गजल कार कवी सुशील साहिल ने अपने शायरी गजलों और कविताओं के माध्यम से श्रौताओं के बीच समा बांध दिया. उनके द्वारा फुदकर खिड़कियों से मेरे घर में रोज आती है. मेरी बिटिया की बोली में ये चिडि़यां चहचहाती है…, ममता मेहनत और गुरूवत की ऐसी और मिसाल कहां, बच्चा बांध के पीठपे अपनी पत्थर तोड़ रही है मां…. आदि कविताओं द्वारा आम जन से जुड़ी समस्या एवं वर्तमान हालात को उजागर किया गया. मौके पर प्रलेश के सचिव व कवि अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि उसकी सांसे गिरवी पड़ी है मौत के घर… मैं उसे बचाना चाहता हूं, पुलिस की गुरेड़ती आंखें देख रही है मुझे. मौके पर डा आलोक ने अपने ही गांव का पता पूछ रहे है लोग, डूबते पानी में रास्ता ढूंढ़ रहे है लोग… गजल गा कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया. वहीं कवि उल्लास मुखर्जी ने काव्य पाठ में कई कवितायें पढ़ कर लोगों को सुनाया. मौके पर जिला प्रलेश सचिव हरेराम भगत ने यह कैसी आजादी है, जनता भूखे मरती है और नेता मौज उड़ाते है कविता पाठ कर श्रोताओं की ताली बटोरी. मौके पर आनंद झा, संजय कुमार, डाक्टर ओमप्रकाश, अविनाश कुमार, अरूण आनंद, प्रमोद त्रिपुरारी, आदित्य आदि ने भी काव्य पाठ किया. जिला प्रलेश सचिव के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन