आइसा का जिला सम्मेलन संपन्न, जिला सचिव बने पावेल

Updated:
विज्ञापन
आइसा का जिला सम्मेलन संपन्न, जिला सचिव बने पावेल

आइसा का जिला सम्मेलन संपन्न, जिला सचिव बने पावेल

विज्ञापन

मधेपुरा.

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन का दूसरा जिला सम्मेलन शनिवार को संपन्न हो गया. इसमें 19 सदस्य जिला कमेटी का चुनाव किया गया. पावेल कुमार सचिव, विकास कुमार जिलाध्यक्ष, राजकिशोर राज एवं सुमन कुमार जिला उपाध्यक्ष, रणवीर कुमार एवं श्याम कुमार जिला सहसचिव चुना गया.

मौके पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति (एनइपी 2020) एवं वीबीएसए बिल की कड़े शब्दों में आलोचना की एवं इसे वापस लेने की मांग उठायी. आइसा के महासचिव प्रसेंजीत कुमार ने कहा कि मधेपुरा की धरती क्रांतिकारी की धरती है, हमेशा यहां से जुर्म एवं अत्याचार के खिलाफ आवाज उठती रही है. इसमें आइसा का अहम योगदान रहता है. वही प्रसेंजीत ने कहा कि दूसरी बार आइसा का जिला सचिव चुने गये पावेल को शुभकामना दी. आइसा के जिलाध्यक्ष चुने गये विकास कुमार को नयी जिम्मेवारी दी गयी. मौके पर भाकपा-माले संयोजक रामचंद्र दास, एक्टू जिलाध्यक्ष सीताराम रजक, अजय कुमार, प्रिंस कुमार, राजकिशोर कुमार, विकास कुमार, अमर कुमार, हरिओम कुमार, मधुसूदन कुमार, अंकु कुमार, सौरभ कुमार, अरमान अली, सुमित कुमार, संजीत कुमार, शुशांत कुमार, रोहित कुमार, भगवान कुमार, श्रीयांस कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन