बिजली विभाग से बिल में सुधार करने की मांग

Published at :24 Oct 2015 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली विभाग से बिल में सुधार करने की मांग

बिजली विभाग से बिल में सुधार करने की मांग ग्वालपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र के खोखसी पंचायत के वार्ड नंबर चार में बीपीएल परिवार अधिक बिजली बिल आने से परेशान हैं. बिजली विभाग के द्वारा गलत बिजली बिल भेजे जाने से परेशान वार्ड नंबर चार निवासी वजिफा खातून के द्वारा सितंबर माह तक बिजली बिल पांच सौ […]

विज्ञापन

बिजली विभाग से बिल में सुधार करने की मांग ग्वालपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र के खोखसी पंचायत के वार्ड नंबर चार में बीपीएल परिवार अधिक बिजली बिल आने से परेशान हैं. बिजली विभाग के द्वारा गलत बिजली बिल भेजे जाने से परेशान वार्ड नंबर चार निवासी वजिफा खातून के द्वारा सितंबर माह तक बिजली बिल पांच सौ पचास रूपये भुगतान किया गया. वहीं पुन: अक्टुबर माह में 4447 रूपये का बिजली बिल विभाग के द्वारा भेज दिया गया. उपभोक्ता समिला खातून, फुल हसन, मो असफाक, साथ भी यही घटना घटी है. इन्हें भी जितना बिल आता था उससे ज्यादा बिजली बिल विभाग के द्वारा भेज दिया गया है. ये लोग बीपीएल परिवार में आते है और बिजली विभाग की लापरवाही से भेजा गया अधिक बिल से परेशान है. इस संबंध में इन परिवारों द्वारा बिजली विभाग को बिल में सुधार करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन