सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत, सड़क जाम

फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – जाम करते ग्रामीण सिंहेश्वर-पिपरा मुख्य पथ एनएच 106 पर बुढ़ावे गांव के समीप सड़क पार कर रही बच्ची को बाइक सवार ने मारा धक्काआक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम प्रतिनिधि, सिंहेश्वरसिंहेश्वर-पिपरा मुख्य पथ एनएच 106 पर बुढ़ावे गांव के समीप सोमवार की सुबह अज्ञात बाइक की ठोकर से एक 10 […]
फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – जाम करते ग्रामीण सिंहेश्वर-पिपरा मुख्य पथ एनएच 106 पर बुढ़ावे गांव के समीप सड़क पार कर रही बच्ची को बाइक सवार ने मारा धक्काआक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम प्रतिनिधि, सिंहेश्वरसिंहेश्वर-पिपरा मुख्य पथ एनएच 106 पर बुढ़ावे गांव के समीप सोमवार की सुबह अज्ञात बाइक की ठोकर से एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय मार्ग को घटना स्थल के समीप दो घंटे तक जाम कर हंगामा किया. जानकारी के अनुसार बुढ़ावे महादलित बस्ती निवासी राजेश ऋषिदेव की दस वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे घर के सामने सड़क पर से गुजर रही थी. इस दौरान पिपरा के तरफ से आ रहे बाइक चालक ने बच्ची को ठोकर मार दिया. ठोकर मारने के बाद बाइक चालक बाइक लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोग बच्ची को उठा कर उपचार के लिए ले जा रहे थे. रास्ते में ही मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और दोषी बाइक चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे. पुलिस अधिकारियों के समझाने पर आक्रोशित लोग जाम खत्म करने के लिए राजी नहीं हुए. बाद में बीडीओ अजीत कुमार घटना स्थल पर पहुंचे ओर तत्काल मृत बच्ची के परिजनों को कबीर अंत्येष्ठी योजना का लाभ देते हुए परिजनों को समझाया. तब ग्रामीण जाम खत्म करने के लिए राजी हुए. जाम के कारण दोनों तरफ गाडि़यों की कतार लग गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










