शराब विनिष्टीकरण अभियान : 1474 लीटर से अधिक शराब नष्ट

शराब विनिष्टीकरण अभियान : 1474 लीटर से अधिक शराब नष्ट
मधेपुरा शराब बंदी कानून को सख्ती से लागू करने के तहत मधेपुरा जिले में रविवार को बड़ी कार्रवाई की गई. जिला समाहर्ता के आदेशानुसार मठाही पुलिस शिविर परिसर में उत्पाद अधीक्षक दुर्गेश कुमार, शिविर प्रभारी शिवानी कुमारी एवं मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में भारी मात्रा में जब्त शराब का विनिष्टीकरण किया गया. इस दौरान पूरे परिसर में प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही. जारी आंकड़ों के अनुसार मधेपुरा अनुमंडल में तीन मई को 46 प्रस्ताव से जब्त 327.500 लीटर विदेशी शराब एवं 349.600 लीटर देशी शराब सहित कुल 677.100 लीटर शराब को नष्ट किया गया. वहीं उदाकिशुनगंज अनुमंडल में 38 कांडों से जब्त 38.600 लीटर विदेशी एवं 758.500 लीटर देशी शराब मिलाकर कुल 797.100 लीटर शराब का विनिष्टीकरण किया गया. दोनों अनुमंडलों को मिलाकर 84 मामलों में जब्त 366.100 लीटर विदेशी एवं 1108.100 लीटर देशी शराब सहित कुल 1474.200 लीटर शराब को पूरी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










