बीएनएमयू ने नवस्थापित 16 डिग्री कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्यों की तैनाती की

Published by :Kumar Ashish
Published at :03 May 2026 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
बीएनएमयू ने नवस्थापित 16 डिग्री कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्यों की तैनाती की

बीएनएमयू ने नवस्थापित 16 डिग्री कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्यों की तैनाती की

विज्ञापन

– कोसी में खुलेंगे 16 नये डिग्री कॉलेज- कुमार आशीष, मधेपुरा भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय ने अपने क्षेत्रांतर्गत नवस्थापित 16 सरकारी डिग्री महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पठन-पाठन शुरू कराने और प्रशासनिक कार्यों के संचालन के लिए प्रभारी प्राचार्यों की प्रतिनियुक्ति कर दी है. इस संबंध में कुलसचिव कार्यालय से अधिसूचना जारी की गयी है. अधिसूचना के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में मधेपुरा, सहरसा और सुपौल जिले के विभिन्न प्रखंडों में नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में तत्काल प्रभाव से प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किये गये हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि अगले आदेश तक सभी प्रतिनियुक्त प्रभारी प्राचार्य संबंधित कॉलेजों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करेंगे. मधेपुरा जिले के घैलाढ़, कुमारखंड, शंकरपुर और चौसा स्थित नवस्थापित डिग्री कॉलेजों सहित सहरसा जिले के सत्तर कटैया, नवहट्टा, सौर बाजार, पतरघट, सलखुआ और बनमा इटहरी कॉलेजों में भी विभिन्न शिक्षकों को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है. सुपौल जिले के किशनपुर, सरायगढ़-भपटियाही, पिपरा, छातापुर, मरौना और प्रतापगंज स्थित नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में भी प्रभारी प्राचार्यों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. विश्वविद्यालय प्रशासन के इस निर्णय से इन क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के विस्तार को गति मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है. विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार इन कॉलेजों में आधारभूत संरचना, नामांकन प्रक्रिया और शिक्षण व्यवस्था को जल्द अंतिम रूप दिया जायेगा, ताकि नये सत्र से नियमित पढ़ाई शुरू करायी जा सके. बीएनएमयू के नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में प्रतिनियुक्त प्रभारी प्राचार्य 1 राजकीय डिग्री महाविद्यालय, घैलाढ़ (मधेपुरा) – डॉ रतनदीप 2. राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कुमारखंड (मधेपुरा) – डॉ अशोक कुमार झा 3. राजकीय डिग्री महाविद्यालय, शंकरपुर (मधेपुरा) – प्रो बीके दयाल 4. राजकीय डिग्री महाविद्यालय, चौसा (मधेपुरा) – डॉ सुमन कुमार झा 5. राजकीय डिग्री महाविद्यालय, सत्तर कटैया (सहरसा) – डॉ इंदु कुमारी 6. राजकीय डिग्री महाविद्यालय, नवहट्टा (सहरसा) – डॉ अखिलेश कुमार ठाकुर 7. राजकीय डिग्री महाविद्यालय, सौर बाजार (सहरसा) – डॉ राजीव कुमार झा 8. राजकीय डिग्री महाविद्यालय, पतरघट (सहरसा) – प्रो राणा सुनील कुमार सिंह 9. राजकीय डिग्री महाविद्यालय, सलखुआ (सहरसा) – डॉ महेश कुमार 10. राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बनमा इटहरी (सहरसा) – डॉ अनिल कुमार सिंह 11. राजकीय डिग्री महाविद्यालय, किशनपुर (सुपौल) – डॉ सुधीर कुमार सुमन 12. राजकीय डिग्री महाविद्यालय, सरायगढ़-भपटियाही (सुपौल) – प्रो मो एहसान 13. राजकीय डिग्री महाविद्यालय, पिपरा (सुपौल) – डॉ अनिल कुमार 14. राजकीय डिग्री महाविद्यालय, छातापुर (सुपौल) – डॉ मो तबरेज आलम 15. राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मरौना (सुपौल) – डॉ इंद्रदेव सिंह यादव 16. राजकीय डिग्री महाविद्यालय, प्रतापगंज (सुपौल) – डॉ सुधीर कुमार सिंह

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन