सांप काटने से एक की मौत

ग्वालपाड़ा. गुरुवार को सांप के काटने से प्रखंड के रेशना पंचायत अंतर्गत अरार संथाली टोला निवासी बौकू मुर्मु (54) की मौत हो गयी. मुखिया फगुनी रजक ने बताया कि मृतक बौकू मुरमु मूंग के खेत में भैंस चरा रहा था. वहीं खेत के मेड़ के पास एक बिल में चूहा पकड़ने के लिए हाथ डाला. […]
ग्वालपाड़ा. गुरुवार को सांप के काटने से प्रखंड के रेशना पंचायत अंतर्गत अरार संथाली टोला निवासी बौकू मुर्मु (54) की मौत हो गयी. मुखिया फगुनी रजक ने बताया कि मृतक बौकू मुरमु मूंग के खेत में भैंस चरा रहा था. वहीं खेत के मेड़ के पास एक बिल में चूहा पकड़ने के लिए हाथ डाला. बिल के अंदर से सांप हाथ में काट लिया. पहले ग्रामीण स्तर पर तांत्रिकों से झाड़ फूंक करवाया. स्थिति बिगड़ते देख ग्वालपाड़ा पीएचसी लाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गयी. मुखिया फगुनी रजक ने बौकू मुर्मू के परिजनों को सरकारी लाभ दिलाने का भरोसा देते हुए कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत राशि प्रदान की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










