मिट्टी जांच शुरू , किसानों को मिलेगा लाभ

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंजकम उपज देने वाली खेतों को अधिक उपजाने के उद्देश्य से कृषि विभाग के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के खेतों की मिट्टी जांच शुरू हो गयी है. बीएओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय कर्मी खेत खेत जाकर मिट्टी की जांच कर रहे है. खेतों की उपज शक्ति कम हो जाने के कारण फसलों […]
प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंजकम उपज देने वाली खेतों को अधिक उपजाने के उद्देश्य से कृषि विभाग के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के खेतों की मिट्टी जांच शुरू हो गयी है. बीएओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय कर्मी खेत खेत जाकर मिट्टी की जांच कर रहे है. खेतों की उपज शक्ति कम हो जाने के कारण फसलों का पैदावार कम होते रहने की शिकायतें किसानों से मिलती रहती है. इसलिए सरकार ने मिट्टी जांच करने का आदेश दिया है. जांच के बाद किसानों को बताया जायेगा कि खेत में किन पोषक तत्वों की कमी है और उसे कैसे दूर किया जाय. उन्होंने बताया कि किसानों को जानकारी दी जायेगी कि किसी उर्वरक का कितनी मात्रा में उपयोग और किस फसल की खेती करने से अच्छा पैदावार हो सकता है. जिससे घाटे की खेती मुनाफा में बदला जा सके. मिट्टी जांच में किसानों का सहयोग मिलनी चाहिए. मिट्टी जांच रिपोर्ट कृषि विभाग के वेबसाइट पर भी किसान दे सकते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










