घोषित वेतनमान शिक्षकों के साथ मजाक

मधेपुरा. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अनुमंडल सचिव द्वय अरु ण कुमार यादव व कृष्ण कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर बिहार सरकार के द्वारा नियोजित शिक्षकों के वेतनमान देने के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट पर सवाल खड़ा कर दिया है. सचिव ने कहा है कि कमेटी जो वेतनमान की अनुशंसा कर रही है वह […]
मधेपुरा. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अनुमंडल सचिव द्वय अरु ण कुमार यादव व कृष्ण कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर बिहार सरकार के द्वारा नियोजित शिक्षकों के वेतनमान देने के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट पर सवाल खड़ा कर दिया है. सचिव ने कहा है कि कमेटी जो वेतनमान की अनुशंसा कर रही है वह आदेश पाल के वेतन से भी कम है. नियोजित शिक्षक ऐसे वेतनमान के लिए आंदोलन नहीं किये थे. शिक्षक नेताओं ने कहा है कि समान काम के लिए समान वेतन राज्य सरकार लागू करे. नियोजित शिक्षकों को 9300-34800 की वेतनमान लागू करना होगा. मौके पर डॉ अमलेश कुमार, संतोष कुमार, यादव विक्रम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










