ंआदर्श मिथिला पार्टी ने दिया समर्थन

मधेपुरा. स्थानीय प्राधिकार चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी डॉ रामचंद्र प्रसाद मंडल को आदर्श मिथिला पार्टी अपना समर्थन दिया है. इस मौके पर गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर नाथ मिश्र ने प्रत्याशी को माला पहना कर सम्मानित किया. मौके पर डॉ मिश्र ने कहा कि आदर्श […]
मधेपुरा. स्थानीय प्राधिकार चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी डॉ रामचंद्र प्रसाद मंडल को आदर्श मिथिला पार्टी अपना समर्थन दिया है. इस मौके पर गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर नाथ मिश्र ने प्रत्याशी को माला पहना कर सम्मानित किया. मौके पर डॉ मिश्र ने कहा कि आदर्श मिथिला पार्टी का उद्देश्य मिथिला राज्य स्थापना है. जिसके लिए पार्टी दस वर्षों से मुहिम चला रही है. विधान परिषद के उम्मीदवार डॉ मंडल अलग मिथिला राज्य के प्रबल समर्थक है. इस मौके पर भोगी जनक, रामदेव सिंह, जयनाथ मंडल, नवल किशोर यादव, सुनील कुमार मेहता, अरुण सिंह, शंभु सिंह, टूनटून मुखिया, पिंकु यादव, प्रो सिकेंद्र मुखिया, प्रो नागेंद्र मंडल, मो इमामन आलम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










