आरटीपीएस कार्यालय से कंप्यूटर चोरी

फोटो – मधेपुरा 09,10कैप्शन – कमरा से खोला हुआ पंखा एवं टूटा ताला गम्हरिया प्रखंड कार्यालय स्थित आरटीपीएस कार्यालय से कंप्यूटर सहित पंखा की चोर प्रतिनिधि, गम्हरियामंगलवार की रात गम्हरिया प्रखंड कार्यालय स्थित आरटीपीएस कार्यालय से कंप्यूटर सहित अन्य सामान चोरी हो गयी. घटना की सूचना बीडीओ पूजा कुमारी ने पुलिस को दी. गौरतलब है […]
फोटो – मधेपुरा 09,10कैप्शन – कमरा से खोला हुआ पंखा एवं टूटा ताला गम्हरिया प्रखंड कार्यालय स्थित आरटीपीएस कार्यालय से कंप्यूटर सहित पंखा की चोर प्रतिनिधि, गम्हरियामंगलवार की रात गम्हरिया प्रखंड कार्यालय स्थित आरटीपीएस कार्यालय से कंप्यूटर सहित अन्य सामान चोरी हो गयी. घटना की सूचना बीडीओ पूजा कुमारी ने पुलिस को दी. गौरतलब है कि दो वर्ष पहले मनरेगा भवन में भी चोरी हुई थी. बुधवार की सुबह जब आसपास के लोगों ने आरटीपीएस कार्यालय का ताला टूटा देख तो कर्मियों को इसकी सूचना दी. आरटीपीएस कर्मी अमित कुमार ने बताया कि चोरों ने कंप्यूटर सेट, सीपीयू, यूपीएस, मॉनिटर, दो प्रिंटर, की बोर्ड, माउस, डाटा कार्ड, पंखा, कुरसी आदि सामान चोरी कर ली. गौरतलब है कि प्रखंड कार्यालय में एक सुरक्षा गार्ड तैनात है. आरटीपीएस से कुछ ही दूरी पर एसआइ राम केवल राम, एएसआइ आरके झा व टीएन सिंह का आवास है. आरटीपीएस कर्मी अमित कुमार के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










