निजी जमीन पर सड़क निर्माण को लेकर जताया विरोध

फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – कार्य का विरोध जताते ग्रामीणप्रतिनिधि, चौसाचौसा प्रखंड अंतर्गत रसलपुर धुरिया पंचायत के तिल्हारही के ग्रामीणों ने निजी जमीन पर सड़क निर्माण का विरोध किया. इस दौरान ग्रामीणों ने काम रोक दिया. समाचार प्रेषण तक काम बंद था. गौरतलब है कि प्रखंड के रसलपुर धुरिया में मुख्यमंत्री संपर्क पथ के तहत […]
फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – कार्य का विरोध जताते ग्रामीणप्रतिनिधि, चौसाचौसा प्रखंड अंतर्गत रसलपुर धुरिया पंचायत के तिल्हारही के ग्रामीणों ने निजी जमीन पर सड़क निर्माण का विरोध किया. इस दौरान ग्रामीणों ने काम रोक दिया. समाचार प्रेषण तक काम बंद था. गौरतलब है कि प्रखंड के रसलपुर धुरिया में मुख्यमंत्री संपर्क पथ के तहत पंचायत भवन से लेकर सुखाय टोला तक 1.75 करोड़ की राशि से सड़क का निर्माण किया जा रहा है. सुखाय टोला के ग्रामीणों ने निजी जमीन पर सड़क व पुल बनाये जाने का विरोध किया. साथ ही काम बंद कर दिया.ग्रामीण हरदेव मेहता, विमला देवी, नीलम देवी, सुमा देवी, रूबी देवी, उषा देवी, बमबम कुमार, गुलाब चंद मेहता, गोपाल सहनी आदि ने बताया कि थोड़ी सी जमीन है. इस भी सड़क बन जायेगा तो हमलोगों का जीना दूभर हो जायेगा. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक जमीन का मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक कार्य बंद रहेगा. ग्रामीणों ने संवेदक द्वारा सड़क निर्माण में सरकारी नियमों को ताक पर रख कर कार्य करने की भी शिकायत की है. इधर, संवेदक बबलू कुमार ने बताया कि शीघ्र ही कार्यस्थल पर योजना का बोर्ड लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










