कार्रवाई हुई तो आत्मदाह करेंगे पीआरएस

प्रतिनिधि, आलमनगरग्रामीण स्वास्थ्य सेवा समन्वय समिति सह जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को स्थानीय विरेंद्र कला भवन में ग्रामीण चिकित्सकों की प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन संगठन के अध्यक्ष डॉ विकास कुमार की अध्यक्षता में की गयी. बैठक के दौरान प्रखंड के सभी पंचायतों के पंचायत संगठन अध्यक्ष का चुनाव किया गया. साथ […]
प्रतिनिधि, आलमनगरग्रामीण स्वास्थ्य सेवा समन्वय समिति सह जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को स्थानीय विरेंद्र कला भवन में ग्रामीण चिकित्सकों की प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन संगठन के अध्यक्ष डॉ विकास कुमार की अध्यक्षता में की गयी. बैठक के दौरान प्रखंड के सभी पंचायतों के पंचायत संगठन अध्यक्ष का चुनाव किया गया. साथ ही बैठक के दौरान सरकार से प्रखंड के दुरूह क्षेत्र में चिकित्सा सेवा दे रहे ग्रामीण चिकित्सकों को अविलंब चिकित्सा मित्र के रूप बहाल करने एवं ग्रामीण चिकित्सकों को सरकारी व्यवस्था पर प्रशिक्षण देने सहित अन्य मांगों के समर्थन में एकजुट होकर पटना चलने की तैयारी पर गहन विचार-विमर्श किया गया. साथ ही सरकार द्वारा मांगें नहीं पूरा करने पर उग्र आंदोलन को तैयार रहने पर विचार किया गया. बैठक में ग्रामीण चिकित्सक संघ के सचिव डॉ प्रिंस कुमार भारती, कोषाध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह, डॉ नवीन कुमार सिंह, डॉ भूषण यादव, डॉ अविनाश कुमार सहित सैकड़ों चिकित्सक मौजूद थे. लोजपा की बैठक आयोजित आलमनगर. प्रखंड स्थित लोकजन शक्ति पार्टी कार्यालय में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत चौधरी ने की. उन्होंने कहा कि आगामी विधान परिषद चुनाव में लोजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिये अपने सभी साथियों को दिन-रात एक करके जनसंपर्क अभियान चलाना है. उन्होंने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रदेश अध्यक्ष को विधान परिषद चुनाव में नूतन सिंह को लोजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर साधुवाद दिया. बैठक में गुलाब सहनी, फूलचन्द मंडल, मुकेश कुमार, सोनमरिय भारती, अनिशेख मेहता, मो जुबेर आलम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










