Madhepura News : अवैध संबंध बनाने का विरोध, महिला के साथ की मारपीट

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Madhepura News : अवैध संबंध बनाने का विरोध, महिला के साथ की मारपीट

मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र के जिरवा मधेली पंचायत के एक गांव में शनिवार शाम एक महिला के साथ मारपीट, लूटपाट और घर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

शंकरपुर (मधेपुरा) से निरंजन कुमार की रिपोर्ट Madhepura News : मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र के जिरवा मधेली पंचायत के एक गांव में शनिवार शाम एक महिला के साथ मारपीट, लूटपाट और घर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. घटना कथित रूप से अवैध संबंध बनाने के दबाव का विरोध करने पर हुई। पीड़िता के पति ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि 27 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे गांव के मनीष कुमार, संजीव कुमार, रामेश्वर शर्मा, मुखिया राधेश्याम शर्मा और रूपक कुमार सहित कुछ अन्य लोग उनके घर में जबरन घुस आए. आरोपी मनीष कुमार उनकी पत्नी पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था. जब अंशु देवी ने इसका विरोध किया और शोर मचाया, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया. परिजनों के मुताबिक एक आरोपी ने लोहे की रॉड से महिला के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. अन्य लोगों ने भी मारपीट की। इस दौरान महिला के गले से सोने की चेन और कान की बालियां छीन ली गईं, वहीं संदूक तोड़कर करीब 30 हजार रुपये नकद भी लूट लिए गए. बचाव के लिए आई एक अन्य महिला के साथ भी मारपीट की गयी. घटना के बाद घायल महिला को थाना लाया गया, जहां से उसे पीएचसी शंकरपुर में इलाज के लिए भेजा गया. चिकित्सकीय जांच में सिर पर गहरा जख्म और शरीर पर कई चोटों की पुष्टि हुई है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन