नाला निमार्ण से आवागमन बाधित, आम लोग परेशान

फोटो – मधेपुरा30,31कैप्शन – चौक पर हो रहा नाला निर्माण कार्य, नाले के पानी को मशीन के द्वारा सड़क पर फेंकते कर्मीप्रतिनिधि, मधेपुराजिला मुख्यालय में हो रहे नाला निर्माण से शहरवासियों की परेशानी घटने की बजाय दिन बढ़ती ही जा रही है. पूर्णिया गोला चौक के समीप हो रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान नाले […]
फोटो – मधेपुरा30,31कैप्शन – चौक पर हो रहा नाला निर्माण कार्य, नाले के पानी को मशीन के द्वारा सड़क पर फेंकते कर्मीप्रतिनिधि, मधेपुराजिला मुख्यालय में हो रहे नाला निर्माण से शहरवासियों की परेशानी घटने की बजाय दिन बढ़ती ही जा रही है. पूर्णिया गोला चौक के समीप हो रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान नाले से निकल रहे गंदे पानी की दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है. पांच दिन पूर्व पूर्णिया गोला चौक पर नाला निर्माण के लिए सड़क को तोड़ दिया. इससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. शनिवार को नाले की पानी को बाइपास पर निकासी किया जा रहा था. इसके कारण सड़क के किनारे स्थित दुकानदारों के अलावा लोगों को परेशानी हो रही है. वहीं प्रभात खबर कार्यालय रोड में अल्ट्रासाउंड, जेन सर्विस सेंटर, कुरियर, जांच लैब, मेडिकल की कई दुकानें है. इस नाला निर्माण कार्य से ये सभी दुकानदार प्रभावित हो रहे है. स्थानीय लोगों ने कहा कि नाले का पानी सड़क पर बहने से महामारी फैल सकती है. इस बाबत स्थानीय निवासी दिलीप कुमार, केशव कुमार, सुमन कुमार, सुरो यादव, मो मासूम, सुनील कुमार झा, सुरेंद्र साह, तेजनारायण साह, अशोक आदि ने जिला प्रशासन से मांग की कि पानी को टेंक के द्वारा बाहर किसी अन्यत्र स्थान पर गिराया जाय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










