बारिश से सड़क पर जलजमाव, ग्रामीणों का प्रदर्शन

फोटो – मधेपुरा 20कैप्शन – सड़क पर प्रदर्शन करते लोग. प्रतिनिधि, जीतापुरमुरलीगंज प्रखंड भतखोरा बाजार स्थित कटैया टोला वार्ड नंबर नौ में हल्की बारिश से सड़क पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इससे ग्रामीणों ने शनिवार को स्थानीय नेता व जनप्रतिनिधि के खिलाफ प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से […]
फोटो – मधेपुरा 20कैप्शन – सड़क पर प्रदर्शन करते लोग. प्रतिनिधि, जीतापुरमुरलीगंज प्रखंड भतखोरा बाजार स्थित कटैया टोला वार्ड नंबर नौ में हल्की बारिश से सड़क पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इससे ग्रामीणों ने शनिवार को स्थानीय नेता व जनप्रतिनिधि के खिलाफ प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से इस टोले की उपेक्षा जनप्रतिनिधि करते आ रहे है. वे आश्वासन देते है कि आप लोगों सड़क की समस्या दूर कर दी जायेगी, लेकिन अब तक दूर नहीं हुई है. हल्की बारिश होने से सड़क पर पानी जम जाता है. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. प्रदर्शन कर रहे मो वसीर, मो बौका, मो सदरे, कुदरत, मो इरफान, मो रब्बान, रूस्तम सहित दर्जनों महिलाओं का कहना है कि इस बात को लेकर यहां के जनप्रतिनिधि व स्थानीय नेता को बार – बार कहते आये है, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला. ज्यादा बारिश होने से हमलोग घर से बाहर निकलने में परेशानी होती है. अगर समय रहते इस जल्द पूरा नहीं किया गया तो हमलोग सड़क जाम व आंदोलन करने को बाध्य हो जायेगा. ग्रामीणों ने डीएम से जल जमाव की समस्या से निजात दिलाये की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










