मुआवजा का आवेदन बीएओ के पास जमा करें किसान

Published at :11 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
मुआवजा का आवेदन बीएओ के पास जमा करें किसान

फोटो – मधेपुरा 08कैप्शन – बैठक करते अधिकारी बीडीओ ने विकास को लेकर आयोजित बैठक में दिया निर्देश कृषि सलाहकारों की हड़ताल के कारण किसानों को नहीं मिल रहा फसल क्षति मुआवजाप्रतिनिधि, मुरलीगंजप्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को पंचायत सचिव की बैठक में बीडीओ अनुरंजन कुमार ने किसानों को फसल क्षति मुआवजा का आवेदन कृषि समन्यवक […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 08कैप्शन – बैठक करते अधिकारी बीडीओ ने विकास को लेकर आयोजित बैठक में दिया निर्देश कृषि सलाहकारों की हड़ताल के कारण किसानों को नहीं मिल रहा फसल क्षति मुआवजाप्रतिनिधि, मुरलीगंजप्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को पंचायत सचिव की बैठक में बीडीओ अनुरंजन कुमार ने किसानों को फसल क्षति मुआवजा का आवेदन कृषि समन्यवक व कृषि पदाधिकारी के पास जमा करने का निर्देश दिया. गौरतलब है कि कृषि सलाहकारों की हड़ताल पर रहने से किसानों को फसल क्षति का मुआवजा नहीं मिल रहा है. बैठक में पंचायत के विकास को लेकर चर्चा की गयी, जिसकी अध्यक्षता करते हुए बीडीओ अनुरंजन कुमार ने की. मौके पर बीडीओ ने प्रखंड के सभी पंचायतों में चलाये जा रहे पेंशन योजना के लाभुकों का बैक खाता शीघ्र खुलवाने को कहा. इस कार्य में पंस को विकास मित्र व जन प्रतिनिधि का सहयोग लेने का निर्देश दिया. उन्होंने बीपीएल व एपीएल के लाभुकों को केरोसिन, अन्त्योदय व अन्नपूर्णा योजना के लाभुक को राशन व केरोसिन का कूपन 16 जुलाई से वितरित करने कहा. साथ ही इस कार्य की वीडियोग्राफी का भी निर्देश दिया. बैठक में पंस बेचु राम, ताराकान्त झा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन