शादी के नियत से नाबालिग का अपहरण

Published at :21 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
शादी के नियत से नाबालिग का अपहरण

सिंहेश्वर (मधेपुरा). थाना क्षेत्र के बहेरी पंचायत अंतर्गत बैरबन्ना गांव के कैवट टोला से शादी की नियत से एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया गया. घटना शनिवार के सुबह की बतायी जा रही है. परिजनों ने घटना की सूचना शाम में सिंहेश्वर पुलिस को दिया. घटना के संबंध में सुपौल जिले के पिपरा थाना […]

विज्ञापन

सिंहेश्वर (मधेपुरा). थाना क्षेत्र के बहेरी पंचायत अंतर्गत बैरबन्ना गांव के कैवट टोला से शादी की नियत से एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया गया. घटना शनिवार के सुबह की बतायी जा रही है. परिजनों ने घटना की सूचना शाम में सिंहेश्वर पुलिस को दिया. घटना के संबंध में सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी शंभु मंडल की पुत्री मुन्नी कुमारी अपने ननीहाल बैरबना में रह कर पढ़ाई कर रही थी. मुन्नी मध्य विद्यालय के आठवीं कक्षा की छात्रा बतायी जा रही है. शनिवार को अहले सुबह जब मुन्नी शौच के लिए घर से बाहर गयी तो गांव के ही बाबूलाल मंडल के पुत्र अमरजीत कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मुन्नी का अपहरण कर लिया. अपहृत लड़की के मामा कामेश्वर मंडल ने बताया कि अपहरण के बाद परिजन अपने स्तर से लड़की को ढूंढने का प्रयास कर रहे थे. वहीं थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा सूचना दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन