लोगों को रैली में पटना पहुंचने की अपील

प्रतिनिधि, घैलाढ़ (मधेपुरा)रालोसपा ने किसान नौजवान रैली को सफल बनाने के लिए मुख्यालय में बैठक की. इसकी अध्यक्षता रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव ने की. इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव जोशी ने कहा कि नीतीश लालू की नेतृत्व वाली सूबे की सरकार ने एक फिर जंगल राज स्थापित कर दिया है. बिहार में अपराध बढ़ा […]
प्रतिनिधि, घैलाढ़ (मधेपुरा)रालोसपा ने किसान नौजवान रैली को सफल बनाने के लिए मुख्यालय में बैठक की. इसकी अध्यक्षता रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव ने की. इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव जोशी ने कहा कि नीतीश लालू की नेतृत्व वाली सूबे की सरकार ने एक फिर जंगल राज स्थापित कर दिया है. बिहार में अपराध बढ़ा है. किसानों को ससमय यूरिया, डीजल, मुआवजा नहीं मिल रहा है. इसी मुद्दे पर मंत्री उपेंद्र कुशवाहा व पार्टी सांसद डॉ अरुण कुमार के नेतृत्व में पांच अप्रैल को गांधी मैदान पटना में ऐतिहासिक रेली होगी. मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव इप्तखार आलम, श्याम सुंदर मंडल, योगेंद्र राम, अभिषेक कुशवाहा आदि ने अधिक से अधिक लोगों को रैली में पटना पहुंचने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










