साधन सेवी करते है भया दोहन और शोषण

Published at :18 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
साधन सेवी करते है भया दोहन और शोषण

– सिंहेश्वर और शंकर पुर प्रखंड के साधन सेवी के खिलाफ आक्रोशित हुआ शिक्षक संघ मधेपुरा. बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रतिनिधि विश्वजीत कुमार पिंटू ने विज्ञप्ति जारी कर सिंहेश्वर और शंकरपुर प्रखंड के मध्याह्न भोजन योजना के साधन सेवी मुकेश कुमार के क्रियाकलाप की जांच करने की मांग की है. राज्य प्रतिनिधि […]

विज्ञापन

– सिंहेश्वर और शंकर पुर प्रखंड के साधन सेवी के खिलाफ आक्रोशित हुआ शिक्षक संघ मधेपुरा. बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रतिनिधि विश्वजीत कुमार पिंटू ने विज्ञप्ति जारी कर सिंहेश्वर और शंकरपुर प्रखंड के मध्याह्न भोजन योजना के साधन सेवी मुकेश कुमार के क्रियाकलाप की जांच करने की मांग की है. राज्य प्रतिनिधि ने जिला पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित मध्याह्न भोजन के प्रभारी पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा है कि साधन सेवी मुकेश कुमार शिक्षकों का भयादोहन कर शोषण कर रहे है. सभी विद्यालय के शिक्षक जब मध्याह्न भोजन का रिपोर्ट साधन सेवी को सौंपते है तो साधन सेवी भय दिखा कर नजायज राशि की मांग करता है. जिस विद्यालय के शिक्षक नजायज मांग की पूर्ति नहीं करते है तो साधन सेवी अपने विभाग की मिली भगत से ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई करने की धमकी देते है. राज्य प्रतिनिधि ने खास कर जिला पदाधिकारी से अविलंब इस मामले की जांच करवाने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि अगर जल्द से जल्द मामले की जांच कर समुचित कार्रवाई नहीं की गयी तो शिक्षक संघ बैठक बुला कर आंदोलन की रूप रेखा तय करने पर मजबूर होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन