अतिक्र मण कारियों के चंगुल अतिक्र मण कारियों के चंगुल से मुक्त हुआ काली स्थान की जमीन

Published at :17 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
अतिक्र मण कारियों के चंगुल अतिक्र मण कारियों के चंगुल से मुक्त हुआ काली स्थान की जमीन

प्रतिनिधि, पुरैनीप्रखंड क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के गोठ बस्ती में अनाबाद बिहार सरकार किस्म के काली स्थान के 10 डिसमिल जमीन को न्यायालय अपर समाहर्ता के आदेश के आलोक में सीओ सैयद जफरूल हौदा ने पुलिस बल की मदद से अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया. इस बाबत सीओ ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पुरैनीप्रखंड क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के गोठ बस्ती में अनाबाद बिहार सरकार किस्म के काली स्थान के 10 डिसमिल जमीन को न्यायालय अपर समाहर्ता के आदेश के आलोक में सीओ सैयद जफरूल हौदा ने पुलिस बल की मदद से अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया. इस बाबत सीओ ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में बीते 21 फरवरी को ही अंचल कार्यालय से चारों अतिक्रमणकारियों को जमीन खाली करने से संबंधित नोटिस तामिल कराया गया था. बावजूद नोटिस पर अमल नहीं करने के वजह से उसे प्रशासनिक स्तर से मुक्त कराया गया. सीओ द्वारा किये गये उक्त प्रयास की ग्रामीणों ने जहां सराहना की है. वहीं उसी टोले में दो अन्य मामलों को लेकर आक्रोशित होकर कहा है कि इसी बस्ती में बिहार सरकार की सर्व साधारण किस्म के मौजा गणेशपुर, खाता 564, खेसरा 1784, रकवा 0 98 डिसमल के अलावा पुस्तकालय की मौजा गणेशपुर, खाता 564 ,खेसरा 1791, रकवा 07 डिसमल व खेसरा 1792,रकवा 06 डिसमल जमीन कई लोगों के अवैध रूप से कब्जे में है. उक्त जमीन को अतिक्र मण से मुक्त कराने के लिए सीओ से लेकर डीएम तक को दर्जनों बार आवेदन दिया गया है. बावजूद प्रशासनिक स्तर से आज तक कोई भी पहल नहीं की गयी है. इससे गांव में जहां तनाव व्याप्त है. वहीं आम लोग प्रशासन के विरुद्घ आक्रोश है. ग्रामीणों ने कहा कि सीओ द्वारा जल्द उक्त सभी जमीन को अतिक्र मण से मुक्त कराने के लिए सकारात्मक व सफल प्रयास नहीं किया गया तो अंचल व प्रखंड प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा. अतिक्र मण मुक्त के मौके पर बीडीओ राजीव कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, सीआइ राकेश ,राजस्व कर्मचारी अरुण देव यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन