मुलायम के स्वास्थ्य को लेकर सिंहेश्वर मंदिर में हवन

फोटो – मधेपुरा 10कैप्शन- प्रतिनिधि, सिंहेश्वरस्वाइन फ्लू के संदेह में समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के अस्पताल में भरती होने के बाद से जिले के समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वास्थ्य की चिंता परेशान कर रही है. सोमवार को ऐतिहासिक सिंहेश्वर मंदिर परिसर में समाजवादी पार्टी के नेताओं […]
फोटो – मधेपुरा 10कैप्शन- प्रतिनिधि, सिंहेश्वरस्वाइन फ्लू के संदेह में समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के अस्पताल में भरती होने के बाद से जिले के समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वास्थ्य की चिंता परेशान कर रही है. सोमवार को ऐतिहासिक सिंहेश्वर मंदिर परिसर में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर हवन किया. सिंहेश्वर मंदिर के पंडित ललित झा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कुंड में आहूति दी गयी. इस दौरान उपस्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव इश्तियाक आलम ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जीवन भर पिछड़ों, गरीबों और अल्पसंख्यकों के हक और हुकूक की लड़ाई लड़ते रहे हैं. ऐसे महान नेता के अस्वस्थ होने से पार्टी के सभी लोग मर्माहत हैं. सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह पार्षद ध्यानी यादव ने कहा कि सिंहेश्वर बाबा के दरबार से कभी कोई खाली हाथ नहीं लौटा है. आज हम सब सपा परिवार राष्ट्रीय अध्यक्ष के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर इस हवन कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं. हवन कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरदीप ठाकुर, मो बबलू, संजय ठाकुर, मो साहब, राजा यादव, मो शेख, दिलीप कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










