मधेपुरा जेल में छापेमारी, तीन मोबाइल बरामद

Published at :11 Feb 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
मधेपुरा जेल में छापेमारी, तीन मोबाइल बरामद

फोटो – मधेपुरा 13 कैप्शन – छापेमारी कर जेल से बाहर निकलते एसपी मंडल कारा में अहले सुबह लगातार तीन घंटों तक की गयी सघन छापेमारी सभी मोबाइल अपराधियों के पास से किये गये बरामद प्रतिनिधि, मधेपुरामंडल कारा मधेपुरा में बुधवार की अहले सुबह एसपी आशीष भारती के नेतृत्व में तीन घंटे तक सघन छापेमारी […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 13 कैप्शन – छापेमारी कर जेल से बाहर निकलते एसपी मंडल कारा में अहले सुबह लगातार तीन घंटों तक की गयी सघन छापेमारी सभी मोबाइल अपराधियों के पास से किये गये बरामद प्रतिनिधि, मधेपुरामंडल कारा मधेपुरा में बुधवार की अहले सुबह एसपी आशीष भारती के नेतृत्व में तीन घंटे तक सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान प्रशासन ने तीन शातिर अपराधियों के पास से तीन मोबाइल, दो सिम कार्ड व बीड़ी, तंबाकू, चिलम आदि बरामद किया गया. एसपी के नेतृत्व में सदर एसडीओ विमल कुमार सिंह, एसडीपीओ कैलाश प्रसाद, जेल सुपरिटेंडेंट विनय कुमार सिंह सहित चार थाने की पुलिस अचानक जेल गेट पर पहुंच कर छापेमारी की. सात टीम में बंट कर पुलिस व अधिकारियों ने लगातार तीन घंटे तक जेल के सभी वार्ड की तलाश ली. इस दौरान शातिर अपराधी बबलू यादव, राजेश टाइगर व अनिल यादव के पास से मोबाइल व सिम कार्ड बरामद किया. इस दौरान एसपी ने विभिन्न आपराधिक मामलों में बंद अपराधियों से घंटों पूछताछ की. जेल के अन्य वार्ड से ताश की गड्डी, चिलम, फोन नंबर की डायरी आदि बरामद किया गया. एसपी ने जेल की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. अभियान में सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, सिंहेश्वर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, मुरलीगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश, भर्राही ओपी अध्यक्ष राजेश चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन