वरीय शिक्षक को मिलेगा प्रभारी प्रधानाचार्य का प्रभार

Published at :10 Feb 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
वरीय शिक्षक को मिलेगा प्रभारी प्रधानाचार्य का प्रभार

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि प्रशासन ने एसएनएस महिला कॉलेज सुपौल के सचिव व अध्यक्ष को पत्र जारी कर कहा है कि वरीय शिक्षक को ही प्रभारी प्रधानाचार्य का प्रभार सौंपे. विवि ने कहा है कि अगर आदेश का पालन समयाधीन सुनिश्चित नहीं किया गया तो अनुशांसनिक कार्रवाई करते हुए उच्च शिक्षा विभाग को इसकी […]

विज्ञापन

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि प्रशासन ने एसएनएस महिला कॉलेज सुपौल के सचिव व अध्यक्ष को पत्र जारी कर कहा है कि वरीय शिक्षक को ही प्रभारी प्रधानाचार्य का प्रभार सौंपे. विवि ने कहा है कि अगर आदेश का पालन समयाधीन सुनिश्चित नहीं किया गया तो अनुशांसनिक कार्रवाई करते हुए उच्च शिक्षा विभाग को इसकी सूचना दी जायेगी. विवि से जारी पत्र की प्रतिलिपि सुपौल के जिला पदाधिकारी के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी को भी भेजा गया है. जिसमें कॉलेज के वरीय शिक्षक को प्रभारी प्रधानाचार्य का प्रभार दिलाने की बात कही गयी है. ज्ञात हो कि एसएनएस महिला कॉलेज सुपौल में यह विवाद कई महीनों से चल रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन