संदेहास्पद स्थिति में 3.12 लाख गायब

प्रतिनिधि, पुरैनीप्रखंड मुख्यालय के डूमरैल चौक पर एक पान दुकान के समाने लगे शिक्षक की बाइक से तीन लाख 12 हजार रुपये संदेहास्पद स्थिति में गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में मध्य विद्यालय वासुदेवपुर के प्रधानाध्यापक सह संकुल संचालक रमेश यादव ने सोमवार की दोपहर पुरैनी थानाध्यक्ष को सूचना […]
प्रतिनिधि, पुरैनीप्रखंड मुख्यालय के डूमरैल चौक पर एक पान दुकान के समाने लगे शिक्षक की बाइक से तीन लाख 12 हजार रुपये संदेहास्पद स्थिति में गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में मध्य विद्यालय वासुदेवपुर के प्रधानाध्यापक सह संकुल संचालक रमेश यादव ने सोमवार की दोपहर पुरैनी थानाध्यक्ष को सूचना देकर मामले की जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना से जुड़े हर पहलुओं की जांच कर रही है. शिक्षक ने बताया कि बाजार स्थित सेंट्रल बैक की शाखा से तीन लाख 12 हजार छह सौ रुपये की छात्रवृत्ति राशि का उठाव कर बाइक की डिक्की में रख कर विद्यालय की ओर वापस लौट रहे थे. इस दौरान डूमरैल चौक पर एक पान दुकान के समीप बाइक खड़ा कर पानी पीने को गये. इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने डिक्की से पैसा लूट लिया. हालांकि डूमरैल चौक के स्थानीय लोग इस प्रकार किसी भी घटना के प्रति अनभिगता जता रहे है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










