डायग्नोस्टिक से होगा मरीजों का इलाज

Published at :09 Feb 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
डायग्नोस्टिक से होगा मरीजों का इलाज

-नि:शुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजनफोटो – 02कैप्शन – प्रतिनिधि, मधेपुरासदर प्रखंड में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त जनता हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन सोमवार को सीएस जेपी मंडल व पीएमसीएच के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ बीपी साहा ने संयुक्त रूप से किया. साथ ही इंस्टीट्यूट द्वारा नि:शुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस […]

विज्ञापन

-नि:शुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजनफोटो – 02कैप्शन – प्रतिनिधि, मधेपुरासदर प्रखंड में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त जनता हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन सोमवार को सीएस जेपी मंडल व पीएमसीएच के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ बीपी साहा ने संयुक्त रूप से किया. साथ ही इंस्टीट्यूट द्वारा नि:शुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान सिविल सर्जन के द्वारा जनता हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट में मौजूद सुविधाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि जिले में इस तरह की उत्कृष्ट डायग्नोस्टिक सेवा से मरीजों का बेहरत इलाज किया जा सकेगा. साथ ही क्षेत्र के लोगों को जहां पूर्णिया पटना जाना पड़ता था, लेकिन इंस्टीट्यूट के आने से यहां के लोगों एवं चिकित्सकों को उच्च तकनीकी से लेस वैज्ञानिक आधारित डायग्नोस्टिक सेवा उपलब्ध हो जायेगी. मौके पर संस्था के प्रबंध निदेशक नीरज कुमार कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा मधुमेह संबंधी चार प्रकार के कार्यक्रम है. जो एक वर्ष के लिए होगा. इसका शुल्क अति निम्न दर क्रमश: 1365, 1500, 3500 एवं सात हजार वार्षिक होगा व कार्यक्रम का रोगियों के अवस्था एवं रोग की आयु उपरांत किया जायेगा. उन्होंने कहा कि समय-समय पर क्षेत्र के प्रखंडों में भी मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. इससे मधुमेह के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा होगी. मौके पर डॉ बीपी साह, डॉ एसएन चौधरी, डॉ बीएन मिश्रा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन