सिंहेश्वर को शिविर लगाकर नव विवाहिता को दिया चेक

Published at :21 Jan 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
सिंहेश्वर को शिविर लगाकर नव विवाहिता को दिया चेक

सिंहेश्वर. प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को बीडीओ अजित कुमार ने शिविर का आयोजन कर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों की नव विवाहिताओं के बीच मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का चेक वितरित किया. बीडीओ ने कहा कि इस राशि का सदुपयोग करते हुए नव विवाहित बहने स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर हों. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

सिंहेश्वर. प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को बीडीओ अजित कुमार ने शिविर का आयोजन कर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों की नव विवाहिताओं के बीच मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का चेक वितरित किया. बीडीओ ने कहा कि इस राशि का सदुपयोग करते हुए नव विवाहित बहने स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर हों.

उन्होंने कहा कि जिस घर में पति-पत्नी दोनों मिल कर कार्य करते हैं उस घर का विकास निश्चित है. अगर महिलाएं इस राशि का उपयोग सिलाई मशीन, कंप्यूटर शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में करेंगी तो आनेवाले समय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. शिविर को लेकर प्रखंड के सभी पंचायत के लाभुक पहुंचे हुए थे.

शिविर के दौरान बीडीओ ने कई महिलाओं से पहचान पत्र आदि लेकर जरूरी छानबीन भी की. इस दौरान बीडीओ ने लाभुकों को चेक भुनाने के दौरान बैंक में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर संपर्क करने की बात कही. इस दौरान महिला प्रसार पदाधिकारी मीणा कुमारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी संजय कुमार दास, पंचायती राज पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह सहित सभी पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन