सिंहेश्वर में 21 को लगेगा शिविर

सिंहेश्वर. प्रखंड कार्यालय परिसर में 21 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह और पारिवारिक लाभ योजना का लाभ देने के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस संबंध में बीडीओ अजीत कुमार ने बताया कि शिविर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के 280 लाभुकों और पारिवारिक लाभ के 80 लाभुकों को चेक द्वारा राशि प्रदान की जायेगी. […]
सिंहेश्वर. प्रखंड कार्यालय परिसर में 21 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह और पारिवारिक लाभ योजना का लाभ देने के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस संबंध में बीडीओ अजीत कुमार ने बताया कि शिविर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के 280 लाभुकों और पारिवारिक लाभ के 80 लाभुकों को चेक द्वारा राशि प्रदान की जायेगी. बीडीओ ने बुधवार को दिन के 12 बजे शिविर में लाभुकों को उपस्थित रहने की अपील की है. बीडीओ ने बताया कि शिविर में वित्तीय वर्ष 2013-14 के दौरान कन्या विवाह योजना के तहत आवेदन करने वाले लाभुकों को राशि दी जानी है. साथ ही पारिवारिक लाभ योजना के तहत सभी लाभार्थियों को राशि दी जायेगी. लाभुकों को अपने साथ रजिस्ट्रेशन स्लिप और पहचान पत्र साथ ले कर आना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










