सदन में गंूजा डॉक्टरों का मामला

प्रतिनिधि, मधेपुरादेश में फर्जी डॉक्टरों के द्वारा इलाज के नाम पर मरीजों का शोषण के मामले को संसद में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने उठाया. उन्होंने इस मामले को उजागर करते हुए कहा ऐसे डॉक्टर गलत दवाइयां और जांच के नाम पर गरीब मरीजों से गाढ़ी कमाई करते हैं. संसद में आवाज बुलंद […]
प्रतिनिधि, मधेपुरादेश में फर्जी डॉक्टरों के द्वारा इलाज के नाम पर मरीजों का शोषण के मामले को संसद में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने उठाया. उन्होंने इस मामले को उजागर करते हुए कहा ऐसे डॉक्टर गलत दवाइयां और जांच के नाम पर गरीब मरीजों से गाढ़ी कमाई करते हैं. संसद में आवाज बुलंद करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के पटना, सहरसा, मधेपुरा व गया सहित कई जिलों में दर्जनों फर्जी डॉक्टर मरीजों का शोषण कर रहे हैं. उन्होंने भागलपुर के तपस्वी नर्सिंग होम के डॉक्टर मृत्युंजय पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किये जाने का मामला भी सदन में उठाया. उन्होंने फर्जी डॉक्टरों व गलत दवा लिखने वाले डॉक्टरों पर धारा 320 लगाने की बात कही. इसके अलावा सांसद ने बिहार के नौ स्थलों को अंतराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनाने की मांग की. जिसमें पटना साहेब, दरभंगा के बिस्फी, सासाराम, मंडन मिश्र की जन्म स्थली महेशी, जगदीशपुर, फनीश्वरनाथ रेणु की जन्म स्थली हिंगना गांव, सिमरीया घाट, भीतहरवा आदि शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










