मोटरसाइकिल की ठोकर में तीन की हालत गंभीर

शंकरपुर : थाना क्षेत्र के रायभीड़ गांव के समीप तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही तीन महिला व एक पुरुष को ठोकर मार दी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार दिन के करीब एक बजे रायभीड़ वार्ड नंबर 12 निवासी शंकर कुमार(चालक) ने अर्ताहा निवासी अशोक कुमार व पटोरी […]
शंकरपुर : थाना क्षेत्र के रायभीड़ गांव के समीप तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही तीन महिला व एक पुरुष को ठोकर मार दी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार दिन के करीब एक बजे रायभीड़ वार्ड नंबर 12 निवासी शंकर कुमार(चालक) ने अर्ताहा निवासी अशोक कुमार व पटोरी निवासी संजु देवी व चंदन देवी एवं एक अन्य महिला को ठोकर मार दी.
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना थाना को दी. मौके पर थाना से जमादार नकुल कुमार ने दल-बल के साथ पहुंच कर सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने शंकर, अशोक व चंदन देवी की हालत बिगड़ते देख सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










